राहुल गांधी के बाद भोपाल विधायक मसूद के कंटेनर आए सुर्खियों में, भोपाल से यात्रा पर निकलेंगे मसूद, बुरहानपुर में होंगे शामिल

After Rahul Gandhi, Bhopal MLA Masoods container came in the headlines
राहुल गांधी के बाद भोपाल विधायक मसूद के कंटेनर आए सुर्खियों में, भोपाल से यात्रा पर निकलेंगे मसूद, बुरहानपुर में होंगे शामिल
भोपाल राहुल गांधी के बाद भोपाल विधायक मसूद के कंटेनर आए सुर्खियों में, भोपाल से यात्रा पर निकलेंगे मसूद, बुरहानपुर में होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में उपयोग किए जा रहे कंटेनरों के बाद मप्र, भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कंटेनर सुर्खियों में आए हैं। भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए मसूद ने विशेष रुप से कंटेनर तैयार करवाए हैं। मसूद 10 नवंबर को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरु करेंगे और करीब 5 जिलों से होती हुई यह यात्रा राहुल की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होगी। इस दौरान मसूद की यात्रा में स्थानीय और जिन जिलों से यह यात्रा होकर गुजरेगी उनके नेता शामिल होंगे। 22 नवंबर को भारत जोड़ों यात्रा में मसूद की यात्रा समाहित होगी। मसूद की यात्रा करीब 350 किमी दूरी तय करेगी। यात्रा के बाद विशेष कंटेनरों में मसूद व यात्री रात्री विश्राम करेंगे। बुरहानपुर में भारत जोड़ों यात्रा में राहुल को मसूद संविधान की प्रति भेंट करेंगे। मसूद ने अपनी यात्रा को संविधान बचाओ, भारत जोड़ों यात्रा नाम दिया है।

Created On :   5 Nov 2022 6:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story