रिकॉर्ड वैक्सिनेशन के बाद MP में बढ़ेगी राहत, कॉलेज और कोचिंग खोलने के संकेत

After Record Vaccination, CM Shivraj Gave Indications To Open Cinema Halls, Colleges And Coaching
रिकॉर्ड वैक्सिनेशन के बाद MP में बढ़ेगी राहत, कॉलेज और कोचिंग खोलने के संकेत
रिकॉर्ड वैक्सिनेशन के बाद MP में बढ़ेगी राहत, कॉलेज और कोचिंग खोलने के संकेत

भोपाल। सोमवार को मध्य प्रदेश में एक दिन में 16 लाख वैक्सिनेशन का रिकॉर्ड बना है। प्रदेश में अब तक 1.45 करोड़ लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। संक्रमण की तीसरी लहर के खिलाफ लड़ाई लड़ने में यह सबसे बड़ा हथियार है। अब जुलाई के पहले सप्ताह में सिनेमाघर, कॉलेज और कोचिंग खोलने के संकेत मिल रहे हैं।

कॉलेज 6 महीने और कोचिंग सवा साल से बंद
सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैक्सिनेशन के महायज्ञ में लोगों ने भगीदारी की है। अगर वैक्सिनेशन की रफ्तार यही रही तो प्रदेश में सिनेमाघर, कॉलेज और कोचिंग खोलने पर विचार किया जाएगा। बतादें, प्रदेश में 6 महीने पहले 50% क्षमता के साथ कॉलेज खोले गए थे। लेकिन बढ़ते संक्रमण के कारण अप्रैल में कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। वहीं पिछले सवा साल से प्रदेश में कोचिंग संस्थान बंद है।

22 दिन से नहीं बढ़ा संक्रमण
1 जून से मध्य प्रदेश से कोरोना कर्फ्यू को हटा दिया गया है। 16 जून से प्रदेश में सिनेमाघर, कॉलेज और कोचिंग संस्थान छोड़ कर सब खुल गए हैं। कर्फ्यू हटने के आज 22 दिन बाद भी संक्रमण नहीं बढ़ा। वहीं अब 3 जुलाई तक वैक्सिनेशन अभियान जारी रहेगा, जिसका फायदा यह मिलेगा की प्रदेश में सिनेमाघर, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खुल सकेंगे। 

12 दिन में 55 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के डर के कारण सरकार सिनेमाघर, कॉलेज और कोचिंग संस्थान नहीं खोल रही थी, पर अब संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में आ चुका है और वैक्सिनेशन भी तेज से हो रहा है। प्रदेश में 1.66 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन के डोज लग चुके है, वहीं 21 लाख लोगों को अब तक दोनों डोज लग चुके है। 3 जून तक वैक्सिनेशन का अभियान चलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि इन 12 दिनों में 55 लाख लोगों को पहला डोज लगाने की उम्मीद है। ऐसे में प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक उम्र की 38 से 40% आबादी को संक्रमण के असर का खतरा कम हो जाएगा।

3 लाख डोज ही बचे है
हालांकि, मध्य प्रदेश को मिले 19 लाख वैक्सीन के डोज में से पहले ही दिन 16 लाख डोज लग गए। अब स्टॉक में केवल 3 लाख डोज ही बचे हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज का कहना है कि, 5 लाख डोज केंद्र की ओर से अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। 30 जून तक प्रदेश सरकार ने 50 लाख वैक्सीन लगाने का टारगेट तय किया है। केंद्र ने प्रदेश सरकार को 30 जून तक 50 लाख वैक्सीन के डोज देने का तय किया है। मतलब अब 30 जून तक प्रदेश के पास कुल 55 लाख वैक्सीन हो जाएंगी।

Created On :   22 Jun 2021 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story