दुर्घटनाग्रस्त महिला की मृत्यु के बाद संतप्त परिजनों ने इर्विन में मचाया हंगामा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जिला शल्य चिकित्सक कार्यालय का किया घेराव दुर्घटनाग्रस्त महिला की मृत्यु के बाद संतप्त परिजनों ने इर्विन में मचाया हंगामा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले के चांदुर बाजार तहसील अंतर्गत आनेवाले ब्राह्मणवाड़ा थडी गांव की एक महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु के बाद उसके संतप्त परिजनों ने इर्विन में भारी हंगामा मचाया और महिला की मौत के लिए जिला अस्पताल के प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम कल्पना गंगाधर मेशकर बताया गया है। रविवार 25 सितंबर को ब्राह्ण्मणवाड़ा थडी से वणी बेलखेड़ा मार्ग पर कल्पना मेशकर यह खेत मजदूरी के काम पर आटो से जा रही थी। आटो में कुल 16 महिलाएं सवार थी। आटाे बीच रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद घायलों में से 6 महिलाओं को 25 सितंबर को ही इर्विन अस्पताल में रेफर किया गया था। जिसमें से 4 महिलाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

मृत कल्पना के पति गंगाधर मेशकर का कहना है कि उसकी पत्नी की तबीयत चिंताजनक नहीं थी। यह बात डॉक्टरों के प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुई। दुर्घटना के बाद दूसरे दिन से 30 सितंबर तक उसकी तबीयत काफी अच्छी थी। उसकी शारीरिक गतिविधियां भी ठीक थी। औषधोपचार शुरू रहते समय डॉक्टरों ने उसके हिप प्वाइंट (कूल्हा) का ऑपरेशन करने की सलाह दी। 30 सितंबर को सुबह का समय ऑपरेशन के लिए निश्चित किया गया।  उस समय वार्ड इन्चार्ज डॉ. दिनेश खराते व डॉ. फसाटे थे। सुबह ऑपरेशन के लिए ले जाने से पहले मरीज की तबीयत काफी अच्छी थी किंतु ऑपरेशन के बाद उन्हें बताया गया कि कल्पना की तबीयत चिंताजनक है। गंगाधर ने आरोप किया है कि डॉक्टरों के गलत इलाज के कारण उनके पत्नी की मौत हो गई। इस तरह का आरोप करते हुए उन्होंने सिविल सर्जन के कक्ष का घेराव किया और पत्नी के मृत्यु के लिए जिम्मेदार डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। इस घटना को लेकर जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सौंदले से संपर्क करने का प्रयास किया किंतु वह उपलब्ध नहीं हो पाए। 


 

Created On :   1 Oct 2022 11:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story