- Home
- /
- दो दिन बाद बाद मिला नदी में बहे...
दो दिन बाद बाद मिला नदी में बहे युवक का शव

डिजिटल डेस्क,अमरावती। गत तीन दिनों से जिले में स्थापित सार्वजनिक दुर्गादेवी का विसर्जन शुरू है। इसी तरह शुक्रवार, 7 अक्टूबर की शाम पूर्णा नदी में मूर्ति के विसर्जन करते समय एक युवक नदी के तेज पानी के बहाव में बह गया था। लेकिन उसका शव दिखाई न देने से रेस्क्यू दल ने तलाश शुरू की थी। लगभग 48 घंटे बाद युवक का शव आमला गांव से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक अमरावती के गांधी आश्रम निवासी नवनाथ अरुण खडसे (32) शुक्रवार शाम देवी विसर्जन करने कार्यकर्ताओं के साथ दर्यापुर थाना क्षेत्र के पूर्णा नदी पर गया हुआ था। लेकिन विसर्जन करते समय नवनाथ पानी के तेज बहाव में बह गया। इसकी जानकारी दर्यापुर पुलिस को दी गई। लेकिन आसपास नवनाथ का शव न मिलने से पुलिस ने इसकी सूचना जिलाधीश कार्यालय के रेस्क्यू दल को दी।
Created On :   10 Oct 2022 4:18 PM IST