- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Against anti-people policies of government Congress workers should unite - chavhan
दैनिक भास्कर हिंदी: कुशासन से मुक्ति पाने कांग्रेस कार्यकर्ता हो जाएं एकजुट : चव्हाण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, मजदूर, व्यवसायी सहित देश के नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है। इससे मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होने का आह्वान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के महासचिव व पूर्व जिप अध्यक्ष सुरेश भोयर के निवासस्थान पर भेंट के दौरान कामठी-मौदा क्षेत्र के कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से किया। कई गुटों में बंटे कांग्रेसियों को भी उन्होंने अपने सभी मतभेद भुलाकर ग्रामीण तथा शहर की अाम जनता के घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों व देश की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या जैसे ज्वलंत समस्याओं के प्रति जनजागृति करने की अपील की। मौजूदा सरकार के प्रति शहर तथा ग्रामीणों में रोष है। हाल ही में हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में कांग्रेस की जीत इसका उदाहरण है।
चव्हाण के आगमन की खबर सुनकर कामठी-मौदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का हुजूम उनसे मिलने सुरेश भाेयर के निवास स्थान पर पहुंचा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंतराव घारड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अतुल लोंढे, सुरेश भोयर, पूर्व नगराध्यक्ष शकुर नागानी, कामठी-मौदा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष फैजल नागानी, खैरी के पूर्व सरपंच किशोर धांडे, बालासाहब कुलकर्णी, नागपुर जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसीराम कालमेघ, मौदा तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञानेश्वर वानखेड़े, पूर्व जिप सदस्य बबिता साठवणे, विक्की साठवणे, धकाते, रामप्रसाद पराते, उमेश रड़के सहित बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: MP चुनाव : EVM से छेड़छाड़ की आशंका के बीच सागर का नायाब तहसीलदार निलंबित
दैनिक भास्कर हिंदी: RSS तो भाजपा की सहयोगी है, उसे सांस्कृतिक संगठन कैसे कह सकते हैं : खड़गे
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस कार्यालय पर हमला: विधायक के बेटे पर 25 हजार इनाम, 4 आरोपी गिरफ्तार
दैनिक भास्कर हिंदी: BJP पर वादाखिलाफी का आरोप, राजस्थान में कांग्रेस का प्रचार करेंगे संत
दैनिक भास्कर हिंदी: पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष