आघाड़ी सरकार ने रोके थे नागपुर के विकास प्रकल्प

Aghadi government had stopped the development projects of Nagpur
आघाड़ी सरकार ने रोके थे नागपुर के विकास प्रकल्प
फडणवीस बोले आघाड़ी सरकार ने रोके थे नागपुर के विकास प्रकल्प

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विकास की राजनीति का आह्वान करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाविकास आघाड़ी ने नागपुर में विकास से संबंधित प्रकल्प रोक रखे थे। नाग नदी पुनर्जीवन प्रकल्प व मेट्रो फेस-2 प्रकरण को आघाड़ी ने रोका था। सरकार बदलने के बाद केंद्र सरकार ने इन प्रकल्पों को मंजूरी दी है। समृद्धि महामार्ग, मेट्रो व नाग नदी प्रकल्प नागपुर के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही।

विकास पर चर्चा की जाएगी : उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो व नाग नदी प्रकल्प के संबंध में ढाई वर्ष पहले केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था। महाविकास आघाड़ी ने उसमें से त्रुटि दूर नहीं की। इन प्रकल्पों को नजरअंदाज किया गया। सत्ता में आने पर हमने केंद्र सरकार से प्रकल्प को मंजूर कराया। महाविकास आघाड़ी के सांसदों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की, यह अच्छी बात है। राज्य के विकास के संबंध में चर्चा की जाएगी।

लव जिहाद कानून पर निर्णय नहीं
लव जिहाद कानून को लेकर चल रही चर्चा पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अभी इस कानून को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अलग-अलग राज्यों में जो कानून बने हैं, उनके बारे में अध्ययन किया जा रहा है। समुचित विचार के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि 19 दिसंबर से नागपुर में विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन शुरू हो रहा है। इसमें लव जिहाद प्रतिबंधक विधेयक पेश करने की चर्चा है।

Created On :   10 Dec 2022 6:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story