कृषि कानून : विपक्ष की भड़काने की राजनीति पर बिफरी भाजपा

Agriculture law: BJP angry over politics of provoking opposition
कृषि कानून : विपक्ष की भड़काने की राजनीति पर बिफरी भाजपा
कृषि कानून : विपक्ष की भड़काने की राजनीति पर बिफरी भाजपा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  भाजपा महासचिव व सांसद भूपेन्द्र यादव ने कृषि कानून के बहाने राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार करने के लिए विपक्षी दलों को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि महामहिम के अभिभाषण का बहिष्कार करना कतई संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं कहा जाएगा। भाजपा महासचिव ने किसान आंदोलन पर विपक्ष से तीन सवाल पूछे हैं।

भूपेन्द्र यादव ने फेसबुक पोस्ट लिखकर पूछा कि क्या गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हुए उपद्रव की विपक्ष ने आलोचना की? दूसरा यह कि जब सरकार ने कृषि कानून को फिलहाल स्थगित कर दिया है, तो फिर यह विरोध प्रदर्शन क्यों? और तीसरा सवाल यह कि विपक्ष ने आज तक वर्तमान कृषि कानून में संशोधन से संबंधित कोई सुझाव क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि विपक्ष इन सवालों का जवाब दे। कृषि कानून को लेकर कोई आशंका है तो इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। उन्होने आरोप लगाया कि विपक्ष संवाद से भाग रहा है। उन्होने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि संसद में बहस हो, संसदीय कार्य में जीवंतता रहे और लोकतंत्र गतिशील हो।

 

Created On :   30 Jan 2021 2:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story