- Home
- /
- नागपुर नहीं पहुंची अहमदाबाद की...
नागपुर नहीं पहुंची अहमदाबाद की फ्लाइट , मौसम परिवर्तन से कैंसिल

By - Bhaskar Hindi |2 Jan 2021 10:13 AM IST
नागपुर नहीं पहुंची अहमदाबाद की फ्लाइट , मौसम परिवर्तन से कैंसिल
डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंडिगो की अहमदाबाद से नागपुर सुबह 7.45 बजे आनेवाली फ्लाइट कैंसिल रही। सबसे ज्यादा उड़ानें संचालित करनेवाली इंडिगो एयरलाइंस की साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को तीन फ्लाइट कैंसिल थी और साल के पहले दिन 1 जनवरी को भी एक फ्लाइट कैंसिल रही। फ्लाइट कैंसिल होने का कारण ऑपरेशनल बताया गया। खबर है कि गुजरात में मौसम के बिगड़ते मिजाज का असर उड़ानों पर पड़ा है। राजस्थान के ऊपरी हवा में बने चक्रवात से गुजरात में मौसम परिवर्तित हुआ आैर बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। विजिबिलिटी की भी समस्या हो सकती है।
Created On :   2 Jan 2021 3:28 PM IST
Next Story