2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का भले ही लक्ष्य रखा हो, लेकिन सरकार इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगी या नहीं इसको लेकर आशंका पैदा हो गई है। किसानों की आयु दोगुनी करने के लिए यह जरुरी है कि पहले सरकार के पास किसानों की मौजूदा आर्थिक स्थिति के आंकडें हो, लेकिन पिछले छह वर्षों में सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण ही नहीं किया है। इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वाकई सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर सकेगी? दरअसल, रामटेक से शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने लोकसभा में सरकार से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के तथ्य को जानना चाहा था। इस पर कृषि मंत्रालय के लिखित जवाब में उक्त तथ्य का खुलासा हुआ है।

 केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने बताया कि 2016 में केन्द्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एक अंतर मंत्रालय समिति गठित की थी। 2018 में समिति ने मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी। उस आधार पर सरकार ने 2022 तक लक्ष्य रखा है कृषि मंत्री के मुताबिक राष्ट्रीय नमुना सर्वेक्षण ने जुलाई 2012- जून 2013 के दौरान 70वें दौर के सर्वेक्षण में देश के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण किया गया था। इसके बाद यह सर्वेक्षण हुआ ही नहीं है। इस आधार पर किसानों की आय दोगुना करने के लिए आधार वर्ष कौनसा होगा? इस बारे में पूछे सवाल पर सरकार ने कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। तुमाने ने कहा कि सरकार के पास इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं है। इसलिए किसानों की आय दोगुनी कैसी होगी यह समझ से परे है। 

Created On :   13 Feb 2021 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story