अमरावती शहर की 97 हजार इमारतों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य : डॉ. आष्टीकर

Aim to hoist the tricolor on 97 thousand buildings of Amravati city: Dr. Ashtikar
अमरावती शहर की 97 हजार इमारतों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य : डॉ. आष्टीकर
अभियान अमरावती शहर की 97 हजार इमारतों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य : डॉ. आष्टीकर

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  हर घर झंडा अभियान में 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय उत्सव में शहर की 97 हजार इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य अमरावती महानगरपालिका ने रखा है। शासकीय कार्यालय से लेकर घरों और धार्मिक स्थलों व सभी भवनों पर तिरंगा झंडा फहराएं इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। तीन दिन में तिरंगा फहराने के लिए दिन-रात का बंधन नहीं है, लेकिन झंडा फहराते समय प्रत्येक नागरिक को यह ध्यान रखना  है कि, ध्वज संहिता का उल्लंघन न हो। यह बात मनपा आयुक्त डाॅ. प्रवीण आष्टीकर ने कही। वह मंगलवार 2 अगस्त को मनपा के सभागृह में आयोजित पत्र-परिषद में बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ अतिरक्त आयुक्त हर्षल गायकवाड़, उपायुक्त सीमा नैताम उपस्थित थीं।

उन्होंने कहा कि, सरकारी कार्यालयों और भवनों के साथ जय स्तंभ और जवाहर गेट आदि इमारतों पर लाइटिंग की जाएगी। मैं आह्वान कर रहा हूं कि, सभी सरकारी कार्यालय की इमारतों पर तीन दिन लाइटिंग करें।  शहर जल्द ही मनपा क्षेत्र की 356 शाला, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय को बुलाकर हर घर झंडा अभियान के बारे में जानकारी देंगे। हमने 97 हजार इमारतों पर तिंरगा फहराने का लक्ष्य रखा है। 50 हजार झंडों की मांग की थी 20 हजार आ गए हैं, जबकि 30 हजार झंडे जल्द ही मिलेंगे। शहर के 5 जोन में 50 बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। प्रत्येक ध्वज का शुल्क 20.50 रुपए रखा गया है। शहर के नागरिक ध्वज संहिता के अनुसार ध्वज बनाकर और बनवाकर भी फहरा सकते हैं।

मनपा ने निकाली रैली
भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव अंतर्गत जनजागरण के लिए मनपा की ओर से मंगलवार को रैली का आयोजन किया गया। मनपा परिसर से रैली की शुरुआत हुई। राजकमल चौक, गांधी चौक, जवाहर गेट, जयस्तंभ चौक, रेलवे पुलिया होते हुए राजकमल चौक के मनपा मेंं रैली का समापन हुआ। हर घर तिरंगा उपक्रम को उत्साह पूर्ण प्रतिसाद मिलना चाहिए। इस उद्देश्य से पथनाटय कर जनजागृति की गई।

Created On :   3 Aug 2022 1:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story