एयर मार्शल एम. बालादित्य को अति विशिष्ट सेवा मेडल, नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

Air marshal m baladita vsm honored with ati vishisht seva medal
एयर मार्शल एम. बालादित्य को अति विशिष्ट सेवा मेडल, नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित
एयर मार्शल एम. बालादित्य को अति विशिष्ट सेवा मेडल, नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारतीय वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड मुख्यालय के वरिष्ठ अनुरक्षण स्टॉफ अफसर (एसएमएसओ) एयर मार्शल एम. बालादित्य (वीएसएम)  को मंगलवार 19 मार्च को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अशोक हाल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अति विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

प्रारंभिक शिक्षा नागपुर में 

एयर मार्शल एम. बालादित्य की प्रारंभिक शिक्षा नागपुर के ही बिशप कॉटन स्कूल से हुई। दक्षिण पूर्वी रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर से भी उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। स्नातक की पढ़ाई सीएमडी काॅलेज से की। सन 1982 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए। वर्ष 1983 में उन्हें भारतीय वायुसेना में लॉजिस्टिक ब्रांच में कमीशन पर लिया गया। उन्होंने डिफेंस स्टडीज में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन एवं नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली से भी पढ़ाई कर चुके हैं। वह छत्तीसगढ़ के तीन स्टार रैंक वाले पहले सैनिक अफसर हैं।

Created On :   21 March 2019 4:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story