‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए हम तैयार हैं, 2019 से करें तैयारी - अखिलेश

Akhilesh Yadav said We are ready for one nation one election
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए हम तैयार हैं, 2019 से करें तैयारी - अखिलेश
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए हम तैयार हैं, 2019 से करें तैयारी - अखिलेश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने (one nation, one election) "एक राष्ट्र, एक चुनाव" फॉर्मूले का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा है कि हम "एक राष्ट्र एक चुनाव" के लिए तैयार हैं। 2019 से तैयारी करिए। इस मुद्दे पर हम भी आपके साथ हैं। 2019 में ही यूपी का चुनाव भी करवा लो। दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने कहा था कि पूरे राष्ट्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए। योगी सरकार इस फॉर्मूले का समर्थन कर चुकी है। 

 

 

योगी सरकार के प्रधानमंत्री मोदी के "एक राष्ट्र एक चुनाव" प्रस्ताव के समर्थन पर अखिलेश यादव ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव अच्छी बात है। उन्होंने कहा दरअसल केंद्र सरकार ने अपना कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी कर ली है। बड़ी पार्टियां मैनेजमेंट पर चुनाव लड़ जाती हैं। रीजनल दल कैसे चुनाव लड़ पाएंगे, लेकिन जल्द चुनाव होगा तो हम तैयार हैं। यूपी का चुनाव 2019 में करवा लें। 

 

 

वहीं यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के केशव प्रसाद मौर्य की जगह योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा, ये बातें वो मीडिया से और हमसे क्यों कह रहे हैं। ये बातें उन्हें उनकी पार्टी की मीटिंग में कहना चाहिए।

 

                                                                                                                                                   

परेशान किसानों ने बीजेपी को दिया जवाब

बुधवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने ये बातें कही। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैराना की नवनिर्वाचित सांसद तब्बसुम और नूरपुर के विधायक नईमुल हसन भी मौजूद थे। दोनों नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए अखिलेश ने कहा इस उपचुनाव में जनता ने 2019 के लिए बड़ा संदेश दिया है। ये जनता के विश्वास की जीत है। अब सत्ता में बैठे लोगों को सोचना होगा कि किसान और गरीबों का जीवन कितना बेहतर हुआ है। मौजूदा सरकार में परेशान किसानों ने एकजुट होकर बीजेपी को जवाब दिया है।

 


योजनाओं को लेकर अखिलेश ने बीजेपी पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा यूपी की सरकार उद्घाटन का उद्घाटन करती हैं। बीजेपी सिर्फ हमारी योजनाओं का शिलान्यास कर रही है। इटावा लायन सफारी को लकड़बग्घा ही दे देते, लेकिन ये सरकार कुछ नहीं दे रही है। अखिलेश ने ऐलान किया है सपा सरकार बनने पर मुज़फ्फरनगर, शामली और पश्चिम यूपी के लिए एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से है।  

 

किसानों के फायदे के लिए स्थापित कराना चाहते थे फूड पार्क

वहीं पतंजलि के फूड पार्क के मामले को लेकर अखिलेश ने कहा इसमें बाबा रामदेव का सवाल नहीं है। हम चाहते थे कि कोई कंपनी यूपी में आए और खुद को यहां स्थापित करे, जिससे किसानों को फायदा हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बाबा रामदेव का फूड पार्क बनाने का प्रस्ताव खत्म हो गया। 

 
 

Created On :   6 Jun 2018 8:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story