नए घर में शिफ्ट हुए अखिलेश यादव, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें

Akhilesh Yadav shifted to his new home with his family lucknow UP
नए घर में शिफ्ट हुए अखिलेश यादव, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें
नए घर में शिफ्ट हुए अखिलेश यादव, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। विध-विधान से गृह प्रवेश की पूजा के बाद अखिलेश ने अपने परिवार के साथ ट्विटर पर कुछ फोटोज भी शेयर की। जिसमें उनकी पत्नी डिंपल और बच्चे नजर आ रहे हैं। 

 

 

अखिलेश यादव ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- आज गृह प्रवेश की पूजा भी हुई और सबके आशीर्वाद से नये घर में प्रवेश का शुभ-कार्य भी संपन्न हुआ। अब अखिलेश यादव का नया घर अंसल के न्यू टाउनशिप में बनी सुशांत गोल्फ सिटी का एक विला है। जिसका मकान नंबर C-02-0190 है। गौरतलब है कि सरकारी बंगला खाली करने के बाद से अखिलेश अपने परिवार के साथ वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। अंसल टाउनशिप के ही एक दूसरे विला में अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव पहले ही शिफ्ट हो चुके हैं।

 


वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव का सरकारी बंगला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अखिलेश पर बंगले को उजाड़ने का आरोप है। हालांकि उन्होंने खुद पर लगे आरोप को निराधार बताते हुए बीजेपी पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था।

 

 

इसके बाद भी अब राज्य संपत्ति विभाग ने अखिलेश यादव के खाली किए गए बंगले में हुई तोड़फोड़ की जांच शुरू कर दी है। राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि सभी खाली किए गए बंगलों रिकॉर्ड से मिलान करवाया जाएगा। अगर जांच में पाया जाता है कि बंगले में तोड़फोड़ जानबूझकर की गई है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, तो नोटिस और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

जानकारी के मुताबिक राज्य संपत्ति विभाग के पास भी अखिलेश यादव के बंगले पर हुए खर्च का हिसाब भी नहीं है। बंगले के लिए 42 करोड़ रुपये जारी किये गए थे। जिसमें राज्य संपत्ति विभाग से केवल 89.99 लाख रुपये खर्च करने रिकार्ड है। बाकी धनराशि का पता लगाने के लिए राज्य संपत्ति अधिकारी जल्द ही रिपोर्ट तैयार करेगी।
 

Created On :   16 Jun 2018 5:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story