भीषण हादसे में अकोला के दम्पति की मृत्यु   

Akola couple died in a horrific accident
भीषण हादसे में अकोला के दम्पति की मृत्यु   
कार ने मारी टक्कर भीषण हादसे में अकोला के दम्पति की मृत्यु   

डिजिटल डेस्क, अमरावती। खोलापुर थाना क्षेत्र में रफ्तार से जा रही कार ने एक दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में जख्मी पति-पत्नी की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अकोला जिले के बाबर्डी निवासी ज्ञानेश्वर रामेश्वर वानखडे व उसकी पत्नी चंदा वानखडे यह दोनों दोपहिया पर बुधवार की शाम परिचित के घर जाने के लिए निकले थे। खोलापुर थाना क्षेत्र के विद्युत निर्मिति प्रकल्प मार्ग पर पहंुचते ही विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार क्रमांक एमएच 27/एच 7359 ने वानखडे के दोपहिया को टक्कर मारी।  हादसा इतना भीषण था कि ज्ञानेश्वर वानखडे व उसकी पत्नी दोनों ही नीचे गिर गए और दोपहिया पूरी तरह चकनाचूर हुई। वानखडे दंपति को गंभीर चोट आने से आसपास की वहां उपस्थित दुकान के लोगों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में ले गए। लेकिन पति-पत्नी की हालत नाजुक रहने से उन्हें तुरंत अमरावती रेफर किया। परंतु उपचार दौरान ज्ञानेश्वर वानखडे व उसकी पत्नी चंदा वानखडे की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी खोलापुर पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा करते हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
 

Created On :   4 Nov 2022 7:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story