- Home
- /
- अकोला : किराए पर पोकलेन लगाने की...
अकोला : किराए पर पोकलेन लगाने की जांच की उठी मांग

डिजिटल डेस्क, अकोला। अकोला महानगरपालिका में चल रहे भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं पर पिछले कुछ महीनों में ब्रेक लगा है। नायगांव डम्पिंग ग्राऊंड पर किराए पर लगाया गया पोकलेन भी सुर्खियों में रहा। बिना निविदा चल रहे काम को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त नीमा अरोरा ने पोकलेन बंद करने के आदेश दिए थे। पश्चात इस प्रकार की अनियमितता को न रोकने के मामले में संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी किया गया था। अधिकारिक सूत्रों अनुसार पोकलेन मामले में सहायक आयुक्त पूनम कलंबे के मार्गदर्शन में जांच की जा रही है। जांच पश्चात दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना व्यक्त की जा रही है।
महानगरपालिका में पिछले कुछ माह में कई अनियमितताएं उजागर हुई। आरोग्य विभाग अंतर्गत सबसे अधिक गड़बड़ियां सामने आई। ट्रैक्टर आपूर्ति का ठेका बिना निविदा प्रक्रिया पांच सालों से चलाया जा रहा था। इसी प्रकार नियमों को ताक पर खते हुए पड़ित भाग के नाम पर सफाई के ठेके दिए गए थे। जरूरत न होने के बावजूद कई कामगारों की नियुक्तियां की गई थी। ईंधन खर्च के नाम पर लूट मची हुई थी। इसी प्रकार सालों से बिना निविदा नायगांव डम्पिंग ग्राऊंड पर पोकलेन चलाया जा रहा था। मनपा सभागृह में कई बार आरोप लगाए गए कि सालभर में मनपा जितना किराया अदा कर रही है उतने में दो नए पोकलेन खरीदे जा सकते है। फिर भी करोड़ों के बिल अदा किए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने पोकलेन बंद कर दिया और तत्कालीन विभाग प्रमुख प्रशांत राजुरकर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। सूत्रों के अनुसार इस मसले को लेकर सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में कुछ दिनों से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना व्यक्त की जा रही है।
Created On :   26 Aug 2021 3:30 PM IST