घोड़ों पर सवार होकर निकली आल्हा उदल की सेनाएं, जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Alha Udals armies came out riding on horses, brave men showed amazing feats
घोड़ों पर सवार होकर निकली आल्हा उदल की सेनाएं, जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
मध्य प्रदेश घोड़ों पर सवार होकर निकली आल्हा उदल की सेनाएं, जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। चारफाटक  सार्वजनिक भुजलिया उत्सव समिति संतोषी माता मंदिर द्वारा शनिवार को धूमधाम से उत्सव मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर से चल समारोह निकाला गया। जिसमें बजरंग व्यायाम शाला की जबांजों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए, वहीं घोड़ों पर सवार आल्हा उदल की सेनाएं व रथ पर सवार राजकुमारी चंद्रवली आकर्षण का केन्द्र रही। गुन्नुर शाही संदल व नृत्य की धूम: बटकाखापा के अंचलकुंड से आए गुन्नुर शाही संदल व नूतक दल के साथ ही बांका मुकासा से पधारे वैष्णवी शैला नृत्य मंडल ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया।

df32f0e7-f05d-43cc-b697-9665b1644a9f

इनकी रही मौजूदगी: भुजलिया चल समारोह में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, रमेश पोफली, दौलतसिंह ठाकुर, शिव मालवी, महापौर विक्रम अहके, निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मांगो, धर्मेन्द्र मिगलानी, विजय पांडे, सतेन्द्र तिवारी, दीनदयाल मोहने, रिंकल बेदी, हिमाचल ठाकुर, इंद्रजीत पटेल, सनी मालवी, नितेश गुप्ता, योगी मालवी, विनीत साहू, आकाश पटेल, सक्षम अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
 

बोदरी नदी के घाट पर शैला नृत्य की धूम

0245bef5-f3f3-4877-9e65-8bd853895a2e
 

लोनिया करबल बोदरी नदी के घाट पर शनिवार को भुजलिया उत्सव की धूम रही। यहां परम्परा अनुसार भुजलिया चल समारोह अलग-अलग तीन क्षेत्रों से होकर पहुंचा। जिसमें शैला व गेंड़ी नृत्य के साथ ही देश अखाड़े का अदभूत संगम देखने आसपास क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे। तीनों भुजलिया चल समारोह का मिलन शाम लगभग ६ बजे बोदरी नदी घाट पर हुआ। यहां भुजलिया विसर्जन के उपरांत तोरण तोडऩे की परंपरा का निर्वहन किया गया। क्षेत्र में आल्हा गायन का कार्यक्रम निरंतर जारी रहा। भुजलिया उत्सव के लिए पुरानी बस्ती से राजेश गोहिया, धर्मेंद्र गोहिया व बेनी प्रसाद ब्रह्म, महुआ टोला से चंद्र कुमार बटके, धनलाल सलाम, सनी धुर्वे और बड़ा नोनिया से शंकरराव हिवसे, नंदू कपाले, जानराव हिवसे ने चल समारोह की कमान संभाली।

इनकी रही मौजूदगी

नोनिया करबल भुजलिया उत्सव में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, महापौर विक्रम अहके, धर्मेन्द्र मांगो, जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, समिति के अध्यक्ष पंडित राजीव तिवारी, उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बट्के, देवेन्द्र वर्मा व गणेश चौबे मौजूद रहे।

भुजलिया में गेंड़ी व शैला नृत्य ने मनमोहा

e916b661-fb1c-4304-b482-2bc6394e8c0a

छिंदवाड़ात्न चौहारी नाला भुजलिया उत्सव समिति पदम कॉम्प्लेक्स द्वारा धूमधाम से उत्सव मनाया गया। इस मौके पर आल्हा गायक अतरलाल द्वारा एक से बढ़कर एक गीत गायन कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं ग्रामीण अंचल से आए गेंड़ी व शैला नृतक दलों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। भुजलिया उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष बंटी शुक्ला एवं सचिव मुन्ना बाघ ने बताया कि कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर विक्रम अहके, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, निगम अध्यक्ष सोनू मांगो, जय सक्सेना, डॉ. प्रकाश टाटा, चौधरी मोहन सिंह, संत सिंह सेंगर, जितेन्द्र शाह, प्रबल सक्सेना, सोमू पांडे, मो. इलियास एवं अरविन्द चौधरी मौजूद रहे।

Created On :   13 Aug 2022 10:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story