गुरुकुंज आश्रम के नूतनीकरण के लिए सभी प्रयास होंगे : विधायक मुनगंटीवार

All efforts will be made for the renovation of Gurukunj Ashram: MLA Mungantiwar
गुरुकुंज आश्रम के नूतनीकरण के लिए सभी प्रयास होंगे : विधायक मुनगंटीवार
अमरावती गुरुकुंज आश्रम के नूतनीकरण के लिए सभी प्रयास होंगे : विधायक मुनगंटीवार

डिजिटल डेस्क, तिवसा(अमरावती)।  राष्ट्र संत तुकड़ोजी महाराज के विचारों का प्रसार व प्रचार करने का अवसर अखिल भारतीय  गुरुदेव सेवा मंडल के माध्यम से मुझे मिला है। इसकी मुझे खुशी है। नागपुर विद्यापीठ के नाम विस्तार करने की प्रक्रिया में भी अपना योगदान दे सका इसका विशेष समाधान है। जो अपेक्षा यहां व्यक्त की गई उसे पूर्ण करने का मेरा कर्तव्य है। निष्काम भावना से न्याय देने का प्रयास करुंगा। ऐसा आश्वासन अखिल भारतीय गुरुदेव सेवा मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष तथा पूर्व अर्थमंत्री विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने दिया।  जिले के गुरुकुंज मोझरी आश्रम में मध्यवर्ती प्रतिनिधि सभा में विधायक सुधीर मुनगंटीवार बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बैठक स्वाधीनता के अमृत महोत्सव वर्ष में हो रही है। ग्राम विकास की दृष्टि से मूलभूत विचारों का नियोजन करने की आवश्यकता है। इमारत के नूतनीकरण तथा पुननिर्माण के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे। 

महामार्ग पर होनेवाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए शराबबंदी कानून में सुधार लाने की आवश्यकता है। विधानसभा में इस बाबत विधेयक लाया जाएगा। ऐसा भी मुनगंटीवार ने कहा। बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती गुरुवार को थी। शनिवार को हनुमान जयंती है। बाबासाहब के सामाजिक न्याय का और हनुमानजी की सेवा का विचार एकसाथ आगे ले जाने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर इस सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुरुदेव सेवा मंडल की अध्यक्ष पूर्व विधायक पुष्पाताई बोंडे ने की, प्रस्ताविक वाघ ने किया। संचालन जनार्दनपंत बोथे ने किया। सभा में मध्यवर्ती प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
 

Created On :   16 April 2022 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story