अमरावती में   17 से ऑल इंडिया वुमन्स हॉकी स्पर्धा 

All India Womens Hockey tournament from 17th in Amravati
अमरावती में   17 से ऑल इंडिया वुमन्स हॉकी स्पर्धा 
हॉकी एक्स्ट्रा ट्रफ के लिए 20 करोड़ की निधि मंजूर अमरावती में   17 से ऑल इंडिया वुमन्स हॉकी स्पर्धा 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। शहर में हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक्स्ट्रा ट्रफ (अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान) करने के लिए 20 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की गई है। इससे शहर के साथ ही जिले में राज्य और राष्ट्रीय  हॉकी खिलाड़ियों को तैयारी में आसानी होगी। भविष्य में होने वाली हॉकी स्पर्धा एक्स्ट्रा ट्रफ पर ली जाएगी। यह जानकारी क्रीड़ा विभाग के उप संचालक विजय ने मंगलवार को जिला क्रीड़ा के सभागृह में आयोजित पत्र-परिषद में दी। इस अवसर पर उनके साथ अमरावती डिस्ट्रिक्ट वुमन्स हॉकी अकेडमी की अध्यक्ष नम्रता पावडे, डॉ. कुणाल झंवर, संध्या किल्लेकर, इमामभाई, एड. शोएब खान, अर्चना बारबुध्दे आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शहर में 17 से 19 जून तक तीन दिवसीय मेजर ध्यानचंद ऑल इंडिया वुमन्स हॉकी स्पर्धा ली जाएगी। जिसमें देश के विविध राज्यों से 12 टीमें हिस्सा लेंगी। तीन दिवसीय ऑल इंडिया हॉकी वुमन्स टूर्नामेंट शहर के जिला स्टेडियम व हव्याप्रमं के प्रांगण में होगा। स्पर्धा में पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मुंबई साई, पुणे, कोल्हापुर, झांसी, ग्वालियर, नागपुर समेत अमरावती की टीम हिस्सा लेंगी। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक स्पर्धा शुरू रहेगी। यह स्पर्धा जेसीआई अमरावती गोल्डन तथा अमरावती डिस्ट्रिक्ट वुमन्स अकेडमी के संयुक्त में लिया जाएगा। इस टूर्नामेंट में मुख्य उपस्थिति के रूप में अंतरराष्ट्रीय ऑलम्पिक खिलाड़ी व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अशोक ध्यानचंद, मार्वीन फर्नांडिस, मीर रंजन नेगी, सैयद जलालोद्दीन और नीता डोंगरे शामिल होंगी। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए इंदौर खंडपीठ के न्यायधीश अनिल वर्मा भी उपस्थित रहेंंगे।
 

Created On :   15 Jun 2022 3:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story