हर महीने दूसरे और चौथे बुधवार को मंत्रालय में बैठेंगे भाजपा के सभी मंत्री 

हर महीने दूसरे और चौथे बुधवार को मंत्रालय में बैठेंगे भाजपा के सभी मंत्री 
हर महीने दूसरे और चौथे बुधवार को मंत्रालय में बैठेंगे भाजपा के सभी मंत्री 
हर महीने दूसरे और चौथे बुधवार को मंत्रालय में बैठेंगे भाजपा के सभी मंत्री 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के मंत्री अब मंत्रालय में हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को अनिवार्य रूप से बैठेंगे। प्रदेश भाजपा की तरफ से पार्टी के सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को यह आदेश जारी किया गया है। भाजपा नेता व प्रदेश के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस बात की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार आगामी सितंबर महीने से पार्टी के सभी मंत्रियों को इस आदेश का पालन करना होगा।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि राज्य भर से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने क्षेत्र के विभिन्न काम को लेकर मंत्रालय में आते हैं। इनका काम अलग- अलग मंत्रियों के पास होता है लेकिन मंत्रालय में सभी मंत्री केवल राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दिन मंगलवार को ही एक साथ मौजूद रहते हैं। इस कारण मंत्रालय में आने वाले लोगों को कई बार वापस लौटना पड़ता है। इसके मद्देनजर पार्टी की तरफ से फैसला किया गया है कि हर महीने में दो बार दूसरे और चौथे बुधवार को सभी मंत्री मंत्रालय में अवश्य मौजूद रहेंगे। इसके राज्य के ग्रामीण अंचल से काम लेकर आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का काम होने में आसानी होगी।

प्रदेश भाजपा ने मंत्री- कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत पार्टी के मंत्री महीने में एक दिन पार्टी कार्यालय में आते हैं। यहां पर मंत्री सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद साधते हैं। साथ ही उनके विभिन्न समस्याओं का समाधान करते हैं। 

Created On :   21 Aug 2018 9:29 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story