- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- राजगढ़
- /
- सभी राजस्व अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे...
सभी राजस्व अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे - कलेक्टर!

By - Aditya Upadhyaya |19 Aug 2021 6:58 AM GMT
अलर्ट मोड सभी राजस्व अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे - कलेक्टर!
डिजिटल डेस्क | राजगढ़ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक में सभी राजस्व अधिकारीयों, सी.ई.ओ. जनपद, आर.ई.एस., मनरेगा इंजिनियर, पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम कोटवार को आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की सम्भावना के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा है कि अधिकाश जगह निरन्तर बारिश हो रही है। इसके मद्देनजर समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी को अपने मुख्यालय पर ही उपस्थित रहे।
साथ ही बाढ़ जैसी स्थिति बनने से पूर्व कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें। ताकि समय रहते किसी भी अप्रिय घटना के पूर्व ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सके। बैठक में एस.डी.एम. सुश्री पल्लवी वैद्य समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से जुडे।
Created On :   19 Aug 2021 9:13 AM GMT
Next Story