- Home
- /
- अस्पताल के डीन पर दहेज प्रताड़ना का...
अस्पताल के डीन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लता मंगेशकर अस्पताल के डीन पर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच एमआईडीसी थाने में डीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल डीन गिरफ्तारी पूर्व जमानत पर हैं। डीन डॉ. काजल मित्रा हैं। वे हिंगना रोड पर लता मंगेशकर अस्पताल में कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता पत्नी डॉ. जयश्री है। उन्हें एक बेटी है। वह भी पेशे से डॉक्टर ही है।
मारपीट भी की : डॉ. जयश्री ने बताया है कि, वह पति के हाथों कई बार घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। नशे में कई बार पति ने खौलते हुए पानी और गर्म चाय से जलाया। मारपीट भी की। शिकायत में यह भी कहा है कि नशा करने के बाद वह ज्यादा हिंसक हो जाते थे। कई बार उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भेजने का भी प्रयास िकया। पति के इस तरह के व्यवहार के कारण एक बार मुझे करीब आठ दिन तक एक होटल में छुपकर रहना पड़ा। पति पर 60 लाख रुपए का कर्ज है। उसे चुकता करने के लिए पैसे मांगने का आरोप भी डॉ. जयश्री ने पति पर लगाया है।
सभी आरोप बेबुनियाद हैं : शिकायतकर्ता के सभी आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। मैंने हमारे तलाक के लिए 7 सितंबर 2021 को याचिका दायर की थी। 27 सितंबर को सुनवाई थी, लेकिन पत्नी उस सुनवाई में नहीं आई। इसे लेकर कोर्ट ने भी आपत्ति जताई थी। मेरी पत्नी को मानसिक बीमारी है। उसका लंबे समय से साइकियाट्रिस्ट से इलाज चल रहा है। मेरी बेटी भी बहुत परेशान है। इससे पहले भी वह इस तरह की शिकायत कर चुकी है। उनके भाई और परिजनों ने कहा था कि, शिकायत गलत है। मुझे एंटीसिपेटरी बेल भी मिल चुकी है। -डॉ. काजल मित्रा, डीन, लता मंगेशकर अस्पताल
Created On :   9 Oct 2021 6:38 PM IST