कांग्रेस के साथ भाजपा भी इलेक्शन मोड में

Along with Congress, BJP is also in election mode.
कांग्रेस के साथ भाजपा भी इलेक्शन मोड में
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ भाजपा भी इलेक्शन मोड में

डिजिटल डेस्क, रायपुर। कांग्रेस के साथा भाजपा भी इलेक्शन मोड में आ गई है। उसके भी बड़े नेता कांग्रेस की ही तरह प्रदेश के उन विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने लगे हैं जहां, उसे 2018 में पराजय का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 18 से 20 सितंबर तक बिलासपुर तथा भाटापारा-बलौदाबाजार का दौरा कर क्षेत्रीय नेताओ तथा कार्यकर्ताओं से बात कर संगठन की नब्ज टटोली।

इस दौरान दोनों नेताओं का पूरा फोकस उन 4 सीटों बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी तथा कोटा पर रहा जहां कांग्रेस पिछला चनाव हारी थी। ठीक इसी तर्ज पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नए नेता प्रतिपक्ष नारायण नारायण चंदेल बुधवार से बस्तर के पांच दिनी दौरे पर पहुंच गए हैं। यहां भी  साव और चंदेल का फोकस बस्तर के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों पर है।

2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का यहां बड़ा निराशाजनक प्रदर्शन रहा था और उसके प्रत्याशी 12 में से 11 सीटों पर चुनाव हार गए थे। भाजपा को केवल दंतेवाड़ा में जीत मिली थी, लेकिन 2019 मेंइस सीट पर हुए उपचुनाव में भी यह सीट भी उसके हाथ से चली गई थी। अपने प्रवास के दौरान नेताद्वय बस्तर संभाग के सातों जिले में जाएंग और कार्यकर्ताओं के मुलाकात करेंगे। साथ ही बैठक कर 2023 के विधानसभा चुनाव में बस्तर में जीत दर्ज करने रणनीति बनाएंगे।

Created On :   21 Sep 2022 2:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story