- Home
- /
- क्वारंटाइन किए लोगों का मनोबल...
क्वारंटाइन किए लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए काउंसलिंग के साथ ही संगीत भी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। क्वारंटाइन किए लोगों को डिप्रेशन से दूर रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। लोगों का मनोबल न गिरे इसलिए प्रशासन की तरफ मनोचिकित्सक से संबंधितों की चर्चा कराई जाती है। इसके अलावा समय-समय पर काउंसलिंग भी कराई जाती है। बावजूद इसके कोई तनाव या अवसाद में न जाए, इसलिए संगीत व गीतों का सहारा भी लिया जा रहा है। कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आए लोगों को प्रशासन की तरफ से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाता है।
रिपोर्ट आने में देरी होने पर 16 दिन तक क्वारंटाइन रहना पड़ता है। क्वारंटाइन पीरिएड के दौरान संबंधितों का मनोबल न गिरे आैर कोई डिप्रेशन में न जाए इसलिए मनोचिकित्सक से संबंधितों की चर्चा कराई जाती है। चर्चा के आधार पर मनोचिकित्सक परामर्श देता है। इसके अलावा समय-समय परकाउंसलिंग भी कराई जाती है। क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन का समय पास करना आसान नहीं है आैर इसे देखते हुए प्रशासन अब क्वारंटाइन सेंटर परिसर में संगीत व गीत गाकर इनका मनोबल बढ़ाने के साथ ही मनोरंजन कराया जा रहा है। घर से कैरम लाकर कमरे में खेलने को भी कहा गया है। इन लोगों का समय पास होता जाए और कोई अवसाद में न जाए यही प्रशासन का प्रयास है।
विधायक निवास परिसर में गीत-संगीत
क्वारंटाइन किए लोगों के मनोरंजन व समय पास कराने के लिए विधायक निवास परिसर में दो दिन पहले गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ। पुलिस के सहयोग से यहां कुछ लोगों ने गीतों की प्रस्तुति दी। पुराने व नए नगमे सुनकर क्वारंटाइन हुए लोगों को घर जैसा माहौल लग रहा था। प्रशासन का प्रयास इन लोगों को धार्मिक किताबें देकर व्यस्त रखने का भी है। अगर एनजीआे आगे आए तो रमजान के इस पवित्र महीने में इन्हें धार्मिक किताबें देकर व्यस्त रखने की कोशिश है।
Created On :   27 April 2020 8:54 PM IST