- Home
- /
- अमरावती पैटर्न पूरे राज्य में लागू...
अमरावती पैटर्न पूरे राज्य में लागू करने किया जा रहा विचार : यशोमति ठाकुर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोराना के चलते अनाथ हुए बच्चों और विधवा हुई महिलाओं के पुनर्वसन के लिए अमरावती में प्रयोग के तौर पर शुरु वात्सल्य परियोजना राज्यभर में लागू करने पर विचार है। इसके तहत अनाथ बच्चों व विधवाओं की मदद के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं की मदद ली जा रही है। राज्य की महिला व बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने बताया कि इस योजना को राज्यभर में लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
कोरोना के चलते विधवा हुई महिलाओं को लेकर आयोजित बैठक में मंत्री ठाकुर ने कहा कि जिस तरह कोरोनो के कारण अनाथ हुए बच्चों की समस्या है, उसी तरह इस महामारी के कारण अपने पति खोने वाली महिलाओं के लिए भी परेशानी खड़ी हुई है। इन महिलाओं को परिवार की संपत्ति से बेदखल करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन महिलाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने जैसे कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र से भी मदद की अपेक्षा है। उ
न्होंने कहा कि कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए राज्य व जिला स्तर पर स्थापित टास्कफोर्स को कोरोना के चलते विधवा हुई महिलाओं के सर्वेक्षण का कार्य भी सौंपे जाने पर विचार किया जाए। इस दौरान महिला व बाल कल्याण विभाग की प्रधान सचिव आईएस कुंदन ने कहा कि कोरोना के कारण अपना पति गंवाने वाली विधवा महिलाओं का सर्वेक्षण किया जाएगा। इन महिलाओं को अनाज उपलब्ध कराने के लिए खाद्य व आपूर्ति विभाग से कहा जाएगा। इस दौरान बताया गया कि कोरोना महामारी के कारण राज्यभर में करीब 29 हजार से अधिक महिलाएं विधवा हुई हैं। अनाथ बच्चों की तरह इसकी समस्या भी गंभीर है।
Created On :   5 Aug 2021 6:43 PM IST