भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच दावेदार सक्रिय नगरपालिका चुनाव परिणाम और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर बात रख रहे दावेदार

भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच दावेदार सक्रिय नगरपालिका चुनाव परिणाम और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर बात रख रहे दावेदार
मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच दावेदार सक्रिय नगरपालिका चुनाव परिणाम और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर बात रख रहे दावेदार

डिजिटल डेस्क, शहडोल। जिला भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच एक बार फिर दावेदार सक्रिय हो गए हैं। बुढ़ार-धनपुरी से कुछ कार्यकर्ताओं ने भोपाल की दौड़ भी लगाई। बताया जा रहा है कि वहां शीर्ष नेतृत्व ने दो टूक बातें रखी तो कार्यकर्ताओं ने यहां तक कह दिया कि नगर पालिका चुनाव का परिणाम सबके सामने है। आगे विधानसभा और लोकसभा जैसे महत्वपूर्ण चुनाव हैं। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भाजपा के हित को ध्यान रखकर निर्णय लेना चाहिए। बतादें कि नगर पालिका चुनाव परिणाम के बाद से जिलाध्यक्ष के दावेदार भोपाल की दौड़ लगा रहे हैं। अलग-अलग माध्यम से बातें रख रहे हैं।

क्या कहते हैं कार्यकर्ता

शक्ति लक्षकार- नगर पालिका का चुनाव परिणाम सबके सामने है। आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा जैसे महत्वपूर्ण चुनाव हैं। उम्मीद है पार्टी बेहतर निर्णय लेगी।
प्रकाश जगवानी- संगठन में बदलाव से कार्यकर्ता नए उत्साह के साथ काम करते हैं और इसका लाभ पार्टी को होता है। पूर्व में बदलाव से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।
अनिल द्विवेदी- पार्टी को ऐसे व्यक्ति को मौका देना चाहिए जिसे गांव और शहर दोनों की समझ हो। संगठनात्मक अनुभव हो। इसमें कोई भी हो सकता है।
कैलाश विशनानी- बदलाव करना नहीं करना उपर वालों के हाथ में है। हमारे कहने से होगा भी नहीं। मैं तटस्थ हूं।

Created On :   27 Nov 2022 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story