शाह और सीएम ने किए संत तुकाराम-संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकियां के दर्शन

amit shah and cm devendra fadnavis sant tukaram sant gyaneshwar maharaj palki
शाह और सीएम ने किए संत तुकाराम-संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकियां के दर्शन
शाह और सीएम ने किए संत तुकाराम-संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकियां के दर्शन

डिजिटल डेस्क, पुणे। जय हरि विट्ठल के जयकारों के साथ संत तुकाराम महाराज और संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकियां शहर में दाखिल हुई। उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान रविवार को भाजपा हाईकमान अमित शाह ने भी पालकियों के दर्शन किए। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के साथ दोनों पालकियों के दर्शन किए।

जगतगुरू संत तुकाराम महाराज और संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकियां शनिवार शाम आ गई थीं। बड़े ही भक्ति भाव से पालकियों का स्वागत करते हुए पुणेकर दिंडियों में शामिल वारकरियों की सेवा- सश्रुषा और मेहमाननवाजी में जुट गए। दोनों ही पालकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर साल की तरह संत तुकाराम महाराज की पालकी भवानी पेठ के निवडुंगा विठोबा मंदिर और संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी भवानी पेठ के विठोबा मंदिर में विश्राम के लिए ठहरी थी।

दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाजपा हाईकमान अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के साथ दोनों पालकियों के दर्शन किए।

Created On :   8 July 2018 9:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story