अमिताभ बच्चन ने आदिवासी कल्याण के लिए दी 25 लाख की मदद, डॉ. आमटे दंपति ने जीते 24 लाख

Amitabh Bachchan has given help of 25 lakhs for tribal welfare in KBC 2018
अमिताभ बच्चन ने आदिवासी कल्याण के लिए दी 25 लाख की मदद, डॉ. आमटे दंपति ने जीते 24 लाख
अमिताभ बच्चन ने आदिवासी कल्याण के लिए दी 25 लाख की मदद, डॉ. आमटे दंपति ने जीते 24 लाख

डिजिटल डेस्क, भामरागढ़(गड़िचरोली)।  TV रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में विख्यात समाजसेवी, रमन मैगसेसे पुरस्कार विजेता व लोक बिरादरी प्रकल्प के संचालक डा. प्रकाश व डा. मंदाकिनी आमटे ने जटिल प्रश्नों का जवाब देते हुए कुल 25 लाख रूपयों का इनाम संस्था के नाम किया। डा. आमटे दंपति से की गयी चर्चा व उनके कार्यों से भावविभोर होकर शो के होस्ट विख्यात अभिनेता बिग बी ने अपनी ओर से आदिवासियों के कल्याण हेतु 25 लाख रूपयों की आर्थिक मदद प्रदान की।

बता दें कि, शुक्रवार को KBC के विशेष एपिसोड में तहसील के हेमलकसा स्थित लोक बिरादरी प्रकल्प के संचालक डा. प्रकाश व डा. मंदाकिनी आमटे को आमंत्रित किया गया था। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने डा. आमटे दंपति से आदिवासियों की जीवनशैली व नक्सलग्रस्त गड़चिरोली जिले के बारे में कई पहलुओं पर प्रकाश डालने की गुजारिश की। करीब एक घंटे के शो के दौरान डा. आमटे दंपति ने आदिवासियों की समस्याएं, उनकी परंपरा व जिले के भौगोलिक स्थिति की जानकारी समूचे देशवासियों को दी।

इस दौरान KBC में पूछे गये सवालों के जवाब देकर डा. आमटे दंपति ने कुल 25 लाख रुपए का इनाम जीता। यह इनाम महारोगी सेवा समिति वरोरा द्वारा संचालित लोक बिरादरी प्रकल्प के बैंक खाते में जमा की गयी। शो के अंत में अमिताभ बच्चन ने डा. आमटे दंपति के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी ओर से और 25 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रकल्प के बैंक खाते में जमा करवायी। डा. आमटे दंपति ने इस सहायता के लिए बिग बी व सोनी TV का आभार व्यक्त किया।

लोक बिरादरी में किया गया प्रसारण
सोनी TV पर शुक्रवार की रात 9 बजे जैसे की KBC का प्रसारण आरंभ हुआ हेमलकसा स्थित प्रकल्प के सभागृह में भी आदिवासियों ने डा. आमटे दंपति को देखने भीड़ एकत्रित हो गई प्रकल्प अधिकारियों ने इस समय लोगों के लिए TV स्क्रीन की व्यवस्था कर रखी थी। अस्पताल में भर्ती मरीजों समेत उनके परिजनों ने भी हेमलकसा को TV पर देखकर गर्व महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान डा. आमटे दंपत्ति ने कई बार गड़चिरोली समेत हेमलकसा का उल्लेख बिग के साथ किया। 

 

Created On :   8 Sep 2018 1:27 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story