- Home
- /
- एडवांस आने की बजाए अकाउंट से गायब...
एडवांस आने की बजाए अकाउंट से गायब हो गई रकम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रूम किराए से देने का विज्ञापन ऑनलाइन देना महंगा पड़ गया। किसी साइबर अपराधी ने आर्मी ऑफिसर बनकर उसे ठग लिया। उसके खाते से 53 हजार रुपए निकाल लिए। प्रकरण नंदनवन थाने में दर्ज िकया गया।
बार कोड स्कैन करने के लिए कहा
शेष नगर निवासी साक्षी चंद्रकांत खोपड़े (21) को अपने घर के चार कमरे किराए से देने थे। इसका विज्ञापन उसने 99 एकर नामक वेबसाइट पर दिया था। 28 जून को रात दस बजे साक्षी को किसी अपरिचत व्यक्ति का फोन आया। फोनकर्ता ने खुद का परिचय आर्मी ऑफिसर के रूप में दिया। बातचीत के बाद वह रूम का एडवांस देना चाहता था। इसके लिए उसने साक्षी को चार बार बारकोड स्कैन करने के लिए कहा, ताकि वह एडवांस 15 हजार रुपए ऑनलाइन उसके खाते में जमा कर सके। झांसे में आई साक्षी ने ऐसा करते ही उसके खाते से 53 हजार रुपए निकाल लिए गए। घटना के बाद साक्षी ने तत्काल बाद संबंधित बैंक और थाने में इसकी शिकायत की। जांच-पड़ताल में धोखाधड़ी होने की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
Created On :   4 Sept 2021 4:32 PM IST