मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी कृषकों को राशि वितरित

डिजिटल डेस्क पन्ना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विदिशा के कृषि उपज मण्डी प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी कृषकों को वित्तीय वर्ष 2022-23 की द्वितीय किश्त का वितरण किया। पन्ना जिले के किसानों के बैंक खातों में भी दो-दो हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन के दौरान लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 08 मार्च से योजना के तहत आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में उपस्थित किसानों द्वारा भी विदिशा में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता सहित अपर कलेक्टर जे.पी. धुर्वे, एसडीएम एस.एन. दर्रो, एसएलआर एस.के. तोमर भी उपस्थित रहे।
Created On :   4 Feb 2023 4:58 PM IST