- Home
- /
- अमरावती : माडू नदी में डूबने से दो...
अमरावती : माडू नदी में डूबने से दो युवकों की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, मोर्शी (अमरावती)। तहसील के मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित श्री क्षेत्र सालबर्डी के माडू नदी में डूबने से दो युवकों की मृत्यु हो गई। घटना मध्यप्रदेश के आठनेर थाना क्षेत्र में हुई। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्शी के उपजिला अस्पताल लाए गए । जानकारी के मुताबिक मृतक युवकों के नाम मध्यप्रदेश की शिवणी ग्राम निवासी दुर्योधन लक्ष्मण राऊत (27) और गणेश धोंडया चवारे (26) है। बताया जाता है कि शिवणी ग्राम निवासीस 8 से 10 युवक टाटा मैजिक वाहन से सालबर्डी में पौराणिक शिव गुफा में दर्शन के लिए आए थे। मोर्शी से 8 किमी दूरी पर स्थित श्री क्षेत्र सालबर्डी में पहाडी पर छोटा महादेव मंदिर है। यहां बारहों माह देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक व श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह गांव मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की सीमा पर है।
मध्यप्रदेश की सीमा में महादेव का मंदिर है, जबकि महाराष्ट्र की सीमा में महादेव बाबा व मारोती महाराज का देवस्थान है। चारों तरफ हरीभरी पहाड़ी और मध्यप्रदेश की तरफ से बहती आनेवाली माडू नदी पर्यटकों का विशेष आकर्षण रहती है। दर्शन होने के बाद शिवणी से आए युवकों में से दुर्योधन राऊत और गणेश चवारे पानी में तैरने के लिए गंगा नदी व माडू नदी के संगम स्थल के पास उतरे तब पानी का तेज प्रवाह रहने से दोनों उस प्रवाह में बह गए। दोनों युवकों के साथियों ने भाग दौड़कर ग्रामवासियों को जमा किया और न घटना की जानकारी दी। तत्काल इस घटना की जानकारी मध्यप्रदेश के आठनेर व महाराष्ट्र के मोर्शी पुलिस को दीगई। घटनासथल मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र में आता रहने से आठनेर के थानेदार अजय सोनी, तहसीदार विरेंद्र उईके व जवान घटनास्थल आ पहुंचे। बैतूल के रेस्क्यू दल को घटनास्थल बुलाया गया। खोज अभियान भी शुरू किया गया। लेकिन अंधेरा काफी रहने से सालबर्डी के नागरिकों की सहायता से रेस्क्यू दल ने मृतक युवकों के शव सुबह बाहर निकाले। मोर्शी के उपजिला अस्पताल में पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच आठनेर पुलिस कर रही है।
Created On :   4 Aug 2022 12:56 PM IST