नहीं रही अमरावती की जलपरी पानेरी पासड

Amravatis mermaid Paneri is no more
नहीं रही अमरावती की जलपरी पानेरी पासड
सेरेब्रल पाल्सी से थी पीडि़त नहीं रही अमरावती की जलपरी पानेरी पासड

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धाओं में 50 स्वर्ण तथा अन्य मेडल जीतने वाली जलपरी पानेरी पासड का 29 जनवरी को बीमारी के चलते निधन हो गया। रविवार को उनकी अंत्येष्टि की गई।  हंसा और दिलीप पासड की बेटी पानेरी जब तीन माह की थी तब उसे निमोनिया हुआ था। उसके बाद सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थीं। बावजूद पानेरी ने कभी हार न मानते हुए जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखा। a

अपने पैरों पर खड़ा होना या जमीन पर कुछ कदम चलना भी उसकी शारीरिक अक्षमता के कारण उसके लिए एक बड़ी गतिविधि थी। इतना ही नहीं कुछ शब्द बोलना भी पानेरी लिए एक व्यायाम की तरह था लेकिन उनका जीवन के प्रति बहुत सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए पानेरी ने अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया। 28 वर्षीय पानेरी ने बी.ए. फाइनल तक की शिक्षा पूर्ण की थी। वर्ष 2002 से तैराकी स्पर्धा में हिस्सा लेना शुरू किया। वर्ष 2002 में ग्वालियर में दिव्यांगों के लिए स्पर्धा का आयोजन किया गया था, जिसमें पानेरी ने तैराकी स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके बाद कई स्पर्धाओं में पानेरी ने सफलता पाई। कोरोना काल से पूर्व तक आयोजित स्पर्धा में पानेरी ने हिस्सा लिया और सफलता हासिल की।

Created On :   31 Jan 2022 1:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story