स्याही प्रकरण के आरोपियों की जेल रवानगी 

amrawati at Ink case accused sent to jail
स्याही प्रकरण के आरोपियों की जेल रवानगी 
अमरावती स्याही प्रकरण के आरोपियों की जेल रवानगी 

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  मनपा आयुक्त डा. प्रवीण आष्टीकर पर स्याही फेंकने के मामले में राजापेठ थाने में 11 लोगों को नामजद हुए थे। गिरफ्तार आरोपी कमलकिशोर मालानी, अजय बोबडे, संदीप गुल्हाने, महेश मूलचंदानी, विनोद येवतीकर, सूरज मिश्रा की पुलिस हिरासत मंगलवार को समाप्त होने पर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए हंै। वहीं, पुलिस ने स्याही प्रकरण के फरार आरोपियों सहित विधायक रवि राणा की तलाश के लिए अलग-अलग दल रवाना किए गए है।  बुधवार 9 फरवरी की दोपहर 1 बजे के दौरान मनपा आयुक्त पर स्याही फेकने का मामला सामने आया था। जिसके बाद तीन महिला आरोपियों सहित कुल 11 आरोपियों पर 307 व 353 जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  

Created On :   16 Feb 2022 2:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story