खेतिहर महिला मजदूर ने लगाई फांसी

amrawati in Agricultural female laborer hanged
खेतिहर महिला मजदूर ने लगाई फांसी
अमरावती खेतिहर महिला मजदूर ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, टाकरखेड़ा संभू (अमरावती)। एक 45 वर्षीय खेतिहर मजदूर महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज भरी जानकारी  शुक्रवार 25 मार्च को दोपहर 2.45 बजे के दौरान उजागर हुई। घटना टाकरखेड़ा संभू की है।  जानकारी के मुताबिक खुदकुशी करने वाली महिला का नाम जयश्री अशोक कोल्हे (45) है। बताया जाता है कि जयश्री के पति अशोक कोल्हे सुबह अपनी बेटी की स्कूल की फीस भरने के लिए अमरावती गए थे। इस कारण घर पर जयश्री व उसका बेटा ही था। दोनों मां-बेटे ने खाना खाया। पश्चात बेटा कमरे में बैठा था। तभी जयश्री कोल्हे ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी समय होने के बाद भी मां की आवाज न आने से बेटे ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उसे अपनी मां फांसी पर लटकी दिखाई दी। इस कारण उसने चिखना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर क्षेत्र के नागरिक जमा हो गए। घटना की जानकारी पुलिस पाटील अजय मोहकर को दी गई। उसने तत्काल वलगांव पुलिस को सूचित किया। पुलिस के दल ने घटनास्थल पहंुचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जयश्री और उसका पति अशोक कोल्हे खेतिहर हैं। महिला की आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने आकस्मिक मौत के तहत घटना दर्ज की है। 
 

Created On :   26 March 2022 7:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story