- Home
- /
- शराब के नशे में फुफेरे भाई को उतारा...
शराब के नशे में फुफेरे भाई को उतारा उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बडनेरा के अंजनगांवबारी में शराब के नशे में दो मजूदरों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के सीने पर चाकू से वार कर दिया जिसमें घायल मजदूर की मौत हो गई। आरोपी और मृतक दोनों आसेगांव के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार आसेगांव निवासी मुरलीधर किसनराव नादंने (42) रोशन केवदे (24) दोनों ईंट भट्टी पर मजदूरी करते थे। मृतक मुरलीधर आरोपी रोशन की बुआ का बेटा है। दोनों में पहले से ही किसी बात को लेकर मनमुटाव था। इसी बीच शुक्रवार की शाम 5.30 बजे दोनों में शराब पीने के बाद विवाद हुआ। विवाद में हाथापाई हुई और इसी बीच आरोपी रोशन ने नशे में मुरलीधर के सीने पर चाकू से बार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी अन्य मजदूरों ने पुलिस को दी। घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को नवसारी के पास से गिराफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   25 Jun 2022 6:14 PM IST