अन्न आपूर्ति अधिकारी के साथ हाथापाई 

amrawati in scuffle with food supply officer
अन्न आपूर्ति अधिकारी के साथ हाथापाई 
लोगों को भ्रमित करने का आरोप अन्न आपूर्ति अधिकारी के साथ हाथापाई 

डिजिटल डेस्क,अमरावती। जिलाधीश कार्यालय के अन्न आपूर्ति विभाग में खड़से नामक आरोपी दाखिल होकर वहां पर मौजूद लोगांे को भ्रमित कर रहा था। जब उसे अधिकारी ने रोका तो वह अधिकारी के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया। यह घटना बुधवार की सुबह 11 बजे घटित हुई है।  जानकारी के अनुसार गाेपाल गुलाबराव कडू यह अन्न आपूर्ति अधिकारी है। बुधवार की सुबह 11 बजे उत्तम नगर निवासी आरोपी दुर्योधन खड़से किसी काम के सिलसिले से अन्न आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंचा था।  वहां पर विठ्ठल ताथड यह भी किसी काम के सिलसिले में आए हुए थे। साथ में अन्य कार्ड धारक लोग भी मौजूद थे।  परंतु आरोपी दुर्योधन खड़से, विठ्ठल ताथड व अन्य लोगों को कार्यालय की गलत जानकारी देकर भ्रमित कर रहा था। गोपाल कडू ने उसे रोका तब दुर्योधन खड़से ने अधिकारी कडू के साथ हाथापाई कर गालीगलौज की और देख लेने की धमकी दी। पश्चात यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। गाडगेनगर पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने के चलते दुर्योधन खड़से के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  


 

Created On :   28 July 2022 12:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story