बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA के सामने कैसे पस्त हुई महागठबंधन? ओवैसी ने बताया कारण, जानें

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत से विपक्षी महागठबंधन चारों खाने चित हो गई है। एक ओर जहां एनडीए ने कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की है। तो वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट कर रह गई है। बिहार में महागठबंधन की हार से इंडिया गठबंधन की रणनीति सवालों के घेरे में आ गई हैं। इस बीच एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन की हार पर तंज कसा है।
यह भी पढ़े -रोहिणी आचार्य का राजनीति से संन्यास लेना लोगों के लिए उदाहरण, उनके जज्बे को सलाम मनोज कुमार
ओवैसी ने महागठबंधन की हार पर दी नसीहत
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में महागठबंधन की हार पर ओवैसी ने कहा, "विपक्ष को सोचना चाहिए कि आखिर वह क्यों बीजेपी को नहीं रोक पा रहे हैं। सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार में महागठबंधन की हार का कारण एसआईआर बताया है। कबतक आप SIR-EVM पर बकवास बात करते रहेंगे।"
इस दौरान ओवैसी ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा, "SIR-EVM को छोड़कर ये देखना चाहिए कि कमजोरी कहां है। अगर आप ये सोचते रहेंगे कि हम राजा हैं। वोटर हमारी प्रजा है, तो वह जमाना चला गया है। जनता आपको वोट नहीं देगी।"
यह भी पढ़े -जल्द होगा बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, दिल्ली में NDA की बैठक, अमित शाह से मिलने पहुंचे कई वरिष्ठ नेता
बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी का शानदार रहा प्रदर्शन
बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी बिहार की जनता की तरफ से दिए जनादेश का स्वागत करती है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। अपनी शुभकमानाएं देते हैं।"
ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी सीमांचल के विकास के लिए सरकार के साथ सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान सीमांचल में प्रगति लाने, बाल मृत्यु दर को कम करने और महिलाओं व बच्चों के लिए स्कूल, अस्पताल, पुल और उद्योग बनाने पर होगा। हम इस प्रयास में अपना पूरा सहयोग देंगे।
मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने कहा, "उनकी पार्टी सीमांचल के विकास के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेगी। हमारा ध्यान सीमांचल के इलाकों में प्रगति लाना है। हमारा उद्देश्य बाल मृत्यु दर कम करने, महिलाओं और बच्चों के लिए स्कूल, अस्पताल, पुल और उद्दोग बनाने पर होगा। हम इसके लिए पूरा सहयोग देंगे।"
Created On :   15 Nov 2025 10:46 PM IST












