कर्ज बढ़ने से किसान समेत दो लोगों ने मौत को गले लगाया

Amrawti in two people including farmer embraced death
कर्ज बढ़ने से किसान समेत दो लोगों ने मौत को गले लगाया
अमरावती कर्ज बढ़ने से किसान समेत दो लोगों ने मौत को गले लगाया

डिजिटल डेस्क, मोर्शी (अमरावती)। तहसील के उदखेड़ के किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।   आत्महत्या करने वाले किसान का नाम राजेंद्र दिगंबर पुंड (54) है।   जानकारी के मुताबिक राजेंद्र पुंड की उदखेड़ के पोरगव्हन में दो एकड़ जमीन है। उसके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है। बेटी की जैसे तैसे शादी कर वह अपने परिवार का पालन पोषण इसी दो एकड़ खेती के सहारे कर रहा था। उसे बेटे की भी शादी की चिंता थी।

 मौसम में बदलाव के चलते बेमौसम बारिश और कम उपज के चलते परिवार के पालन पोषण के साथ लिए गए कर्ज का निपटारा कैसे किया जाए इस बात की चिंता उसे काफी लंबे समय से सता रही थी। इस दौरान राजेंद्र घर से तीन चार दिन से लापता था और उसने अपने खेत में जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। खेत में अपने जानवरों को चराने गए एक चरवाहे को राजेंद्र का शव दिखाई दिया। इससे गांव में खलबली मच गई। घटना की जानकारी मोर्शी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल के लिए रवाना किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। शोकाकुल माहौल में राजेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। 

युवक ने खेत में लगा ली फांसी
डिजिटल डेस्क, तलेगांव दशासर(अमरावती)। तलेगांव दशासर के स्थानीय पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले गांव देवगांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक देवगांव निवासी शंकर महादेव प्रचाके 39 वर्ष ने सोमवार दोपहर 12 बजे के पूर्व देवगांव परिसर के खेत में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक विवाहित है तथा उसे एक बेटी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए धामणगांव भेज दिया है। आगे की जांच थानेदार हेमंत चौधरी के मार्गदर्शम में पीएसआई दादाराव पंधरे कर रहे हैं।

Created On :   5 April 2022 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story