- Home
- /
- पुलिस आयुक्तालय में मनेगा आजादी का...
पुलिस आयुक्तालय में मनेगा आजादी का अमृत महोत्सव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस आयुक्तालय आजादी का अमृत महोत्सव 11 से 15 अगस्त तक उत्साह केसाथ मनाया जाएगा। विविध रंगारंग कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। पुलिस आयुक्तालय में हुई पत्रपरिषद में पुलिस आयुक्त ने महोत्सव के बारे में जानकारी दी।
शस्त्र प्रदर्शनी : उन्होंने बताया कि, 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले महोत्सव में पुलिस विभाग की विविध इकाईयां भाग लेंगी। विभाग के जवान हैरत अंगेज करतब दिखाएंगे। शस्त्र प्रदर्शनी भी रखी गई है। पुलिस दीदी, पुलिस दादा, दामिनी पथक बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से मार्गदर्शन करेंगे। नशा मुक्ति काे लेकर भी मार्गदर्शन किया जाएगा। बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, डांस, गीत-संगीत, नाटक, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया आदि विषयों पर आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से पुणे के पाइप बैंड पथक को बुलाया गया है।
जवानों के लिए मैराथन दौड़
पुलिस भवन पर रोशनाई की जाएगी। मैराथन का भी आयोजन किया गया है। 10 किमी तक विभाग के 2000 लोगों के िलए मैराथन दौड़ होगी। विविध प्रकरणों में जब्त माल का कानूनी प्रक्रिया के तहत वितरण किया जाएगा। साथ ही शिकायतों का निपटारा िकया जाने वाला है।
Created On :   10 Aug 2022 3:41 PM IST