- Home
- /
- आनंद शर्मा को मिली अंतरराष्ट्रीय...
आनंद शर्मा को मिली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर की "जीरो माइल फाउंडेशन" के अध्यक्ष आनंद शर्मा के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए यूनाइटेड नेशंस यूएन 75 ह्यूमन राइट्स मिशन तथा यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड पीस मिशन में सदस्य के रूप में उनका चयन किया गया है। उन्होंने "जीरो माइल फाउंडेशन" द्वारा अनेक जनहित के कार्यों को सफलतापूर्वक किया है, जिनमें पर्यावरण बचाओ अभियान, मूक प्राणियों की सेवा, सेव वाइल्ड लाइफ एंजॉय नेचर, पतंग उड़ाते समय बरतें सावधानी, बेटी बचाओ अभियान, सेव प्लेनेट, रोग निदान शिविर सहित लॉकडाउन के दौरान संस्था द्वारा मास्क तथा सैनिटाइजर का नि:शुल्क वितरण भी किया गया था। श्री शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। डॉ. आनंद शर्मा ने अपने चयन का श्रेय डॉ. सुधीर तारे एवं अपने परिवार, मित्रों तथा शुभचिंतकों को दिया है।
Created On :   17 Dec 2020 3:13 PM IST