नागपुर में आंगनवाड़ी आहार आपूर्ति का मामला विस में उठा

Anganwadi food supply matter in Vis in Nagpur
नागपुर में आंगनवाड़ी आहार आपूर्ति का मामला विस में उठा
मेडिकल स्किन बैंक पर भी चर्चा नागपुर में आंगनवाड़ी आहार आपूर्ति का मामला विस में उठा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जिले  की आंगनवाड़ियों में आहार आपूर्ति से संबंधित विषय विधानसभा में पहुंचा। शुक्रवार को मुंबई विधानसभा मेें नागपुर की आंगनवाड़ियों से संबंधित प्रश्नों पर महिला व बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने उत्तर दिए। मुबंई ब्यूरो के अनुसार मेडिकल स्किन बैंक के मामले में भी सरकार ने उत्तर दिया। मंत्री लोढा ने लिखित उत्तर में बताया कि नागपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ियों में स्थानीय बचत समूहों की आहार आपूर्ति बंद कर दी है। इसके चलते महाराष्ट्र कंज्यूमर फेडरेशन संस्था के जरिए कच्चे अनाज और किराना सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है। आंगनवाड़ी सेविकाएं अनाज पकाकर बच्चों को देती हैं। बच्चों के पाेषण आहार नियमित दिया जा रहा है। विकास ठाकरे, अमीन पटेल, प्रतिभा धानोरकर के प्रश्नों पर मंत्री लोढा ने बताया कि उमरेड, सावनेर, भिवापुर, नागपुर ग्रामीण में निकृष्ट स्तर की सूजी और मिर्ची की आपूर्ति की शिकायत के बाद आपूर्तिकर्ता संस्था कंज्यूमर फेडरेशन को बदलने को कहा गया। साथ ही आपूर्ति की गई दूसरी सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

नहीं बना स्किन बैंक
आग में झुलसे लोगों के इलाज के लिए अब नई बायोलॉजिकल तकनीक का इस्तेमाल होगा। जले हुए मरीजों के त्वचा (होमोग्राफ) प्रत्यारोपण के जरिए इलाज की प्रक्रिया चलन से बाहर हो गई है, इसीलिए नागपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्किन बैंक की शुरुआत नहीं की गई। विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के नितीन राऊत, बालासाहेब थोरात, यशोमति ठाकुर आदि सदस्यों ने इससे जुड़ा सवाल पूछा था। इसके अलावा नागपुर में सिटी स्कैन मशीन की कमी के सवाल पर मंत्री महाजन ने कहा कि फिलहाल सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, नागपुर ट्रॉमा केयर सेंटर, अतिविशेषोपचार अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध है। 
 

Created On :   18 March 2023 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story