संतप्त किसानों ने दी धान खरीदी केंद्र पर दस्तक

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मांग संतप्त किसानों ने दी धान खरीदी केंद्र पर दस्तक

डिजिटल डेस्क, आरमोरी (गड़चिरोली)।  पिछले दिनों लगातार हुई बेमौसम बारिश और आलोवृष्टि से किसानों ने अब तक अपना धान खरीदी केंद्रों मंे बिक्री नहीं हो पाया है। आदिवासी विकास महामंडल ने आगामी 31 जनवरी तक ही खरीदी प्रक्रिया रखी है, जिससे संतप्त किसानों ने रविवार को यहां के मार्केटिंग फेडरेशन के धान खरीदी केंद्र पर दस्तक देते हुए सरकार के फैसले पर आपत्ति जतायी। साथ ही खरीदी प्रक्रिया की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर आक्रामक भूमिका अपनाते हुए मांग पूरी न होने पर अांदोलन करने की चेतावनी दी है।  आरमोरी तहसील में दिसंबर माह से बेमौसम बारिश आरंभ हुई। खरीफ की धान फसल इस बारिश के चलते पूरी तरह बर्बाद हुई, जिसके बाद जनवरी माह के पहले सप्ताह में बेमौसम बारिश के साथ अोलावृष्टि भी हुई। इस बारिश ने रबी की फसलों को तहस-नहस कर दिया। इस बीच सरकार ने ई-फसल पंजीयन अभियान क्रियान्वित करते हुए धान खरीदी केंद्रों मंे धान की बिक्री के लिए किसानों का सात-बारह प्रमाणपत्र पंजीयन करना अनिवार्य किया। इंटरनेट सुविधा के अभाव के चलते पंजीयन प्रक्रिया की अवधि को बढ़ाया गया लेकिन अब तक धान खरीदी प्रक्रिया की अवधि बढ़ाई नहीं गयी है।

आरमोरी तहसील के अधिकांश गांवों के सैकड़ों किसानों ने आज भी अपने धान की बिक्री इन केंद्रों पर नहीं की है। सरकार ने आगामी 31 जनवरी तक ही यह केंद्र शुरू रखने के निर्देश दिए हंै। खरीफ व रबी सत्र में नुकसान का सामना कर चुके अब किसान कम समय में अपना धान भी नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे संतप्त हुए किसानों ने रविवार को शहर के मार्केटिंग फेडरेशन के धान खरीदी केंद्र में दस्तक दी। किसानों को संकटों से उबारने के लिए इस प्रक्रिया की अवधि बढ़ाने की मांग इस समय की गयी। ऐसा नहीं हुअा ताे आंदोलन करने की चेतावनी भी इस समय किसानों ने दी।  इस आशय का ज्ञापन राज्य के खाद्य व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को भिजवाया गया। इस समय कांग्रेस के अादिवासी सेल के जिला सचिव दिलीप घोडाम, आदिवासी विविध कार्यकारी संस्था के अध्यक्ष प्रल्हाद गेडाम, टिकेश कुमरे, गजानन उईके, यशवंत कन्नाके, जयपाल बरवे, यशवंत बावणे, जागोराव मडावी, विश्वनाथ टेंभूर्णे, गोकुल बरडे, विश्वास कोटनाके, केवलराम मडावी, भास्कर चंदेल, उत्तम सडमाके समेत क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
 

Created On :   24 Jan 2022 3:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story