अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ीं, जांच की आंच लंदन तक पहुंची

Anil Deshmukhs troubles increased, the flames of investigation reached London
अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ीं, जांच की आंच लंदन तक पहुंची
अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ीं, जांच की आंच लंदन तक पहुंची

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे 100 करोड़ की वसूली के आरोप की जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। ईडी की जांच की आंच में अभी तक पूर्व गृह मंत्री देशमुख, उनके दो बेटे, पत्नी आैर पीए व पीएस आ चुके हैं। अब जांच का दायरा और बढ़ने जा रहा है। जांच लंदन तक पहुंच सकती है। 

काफी संपत्ति का संदेह : ईडी मनी लांडरिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है। यह विशेष कानून है आैर इस कानून में जहां-जहां संपत्ति है, वहां तक जांच की आंच पहुंच सकती है। ईडी को शक है कि देशमुख परिवार से जुड़े शख्स की संपत्ति लंदन में हो सकती है। शक तो अमेरिका में भी संपत्ति होने का था, लेकिन इस बारे में पुख्ता जानकारी ईडी के हाथ नहीं लगी। ईडी पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के दामाद पर भी नजर रख रही है। दामाद के पास भी काफी संपत्ति होने का संदेह है। दामाद को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। ईडी के दिल्ली कार्यालय से पूरी कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। 

डेटा हो रहा है तैयार 
ईडी एक साथ देशमुख परिवार व उनसे जुड़े लोगों की संपत्ति का डेटा तैयार कर रही है। यही कारण है कि देशमुख परिवार की जमीन, फ्लैट, कंपनी, शिक्षा संस्थान भी जांच के रडार पर आ गए हैं। जांच के दायरे में आई संपत्ति की कीमत सैकड़ों करोड़ बताई जा रही है। ईडी संबंधित संपत्तियों की कीमत बाजारभाव के हिसाब से तय कर रही है। ईडी का जोर इसी बात पर है कि हर हाल में पूर्व गृह मंत्री को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की जाए। 


 

Created On :   23 July 2021 11:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story