अहमदनगर में बनेगा अण्णाभाऊ साठे स्मारक 

Annabhau Sathe Memorial to be built in Ahmednagar
अहमदनगर में बनेगा अण्णाभाऊ साठे स्मारक 
बैठक में चर्चा अहमदनगर में बनेगा अण्णाभाऊ साठे स्मारक 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अहमदनगर के शेवगाव तहसील के बोधेगांव में लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे का साहित्यरत्न भूमि के नाम से स्मारक का निर्माण होगा। प्रदेश के सामाजिक न्याय राज्य मंत्री विश्वजीत कदम ने स्मारक के लिए विस्तृत प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए हैं।  गुरुवार को मंत्रालय में कदम की मौजूदगी में स्मारक के निर्माण के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग की तरफ से साठे स्मारक के निर्माण के लिए मंत्रिमंडल के सामने प्रस्ताव रखा जाए। स्मारक में साठे की प्रतिमा, आधुनिक ग्रंथालय, विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण, प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी के लिए व्यवस्था आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। अण्णाभाऊ की अस्थियों का विसर्जन बोधेगांव में किया गया था। 

 
 

Created On :   30 Sept 2021 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story