बारादरी मंदिर में अन्नकूट उत्सव , भगवान को 56 भोग

Annakoot festival in Baradari temple, 56 Bhog to God
बारादरी मंदिर में अन्नकूट उत्सव , भगवान को 56 भोग
पर्व बारादरी मंदिर में अन्नकूट उत्सव , भगवान को 56 भोग

डिजिटल डेस्क, बालापुर(अकोला)। दीपावली के दूसरे दिन उत्तर और मध्य भारत में अन्नकूट उत्सव व गोवर्धन पूजा प्रचलित है। इस दिन अन्नकूट उत्सव के रुप में भी मनाया जाता है। दीपावली के दूसरे दिन स्थानीय बारादरी संस्थान के गजानन महाराज पुरी के नेतृत्व में 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट उत्सव मनाया गया। इस दिन गोवर्धन पर्वत का आकार बनाकर उसकी पूजा की जाती है। इस परम्परा के पीछे श्रीकृष्ण की आज्ञा से निसर्ग पूजा का संदेश दिया गया। बारादरी संस्थान में सुबह पूजा, अभिषेक के बाद भगवान को अन्नकूट उत्सव के चलते छप्पन भोग अर्पण किए गए। इस दिन नया अनाज भगवान को अर्पण करने की भी परम्परा के अनुसार गांववासियों ने नया अनाज अर्पण किया। पश्चात मंदिर में श्रध्दालुओं ने परिक्रमा लगाई। अन्नकूट व गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर में सजाए गए छप्पन भोग दर्शन के लिए दिन भर श्रध्दालुओं की भीड़ लगी रही और सभी ने महाप्रसाद का लाभ लिया। इस अन्नकूट उत्सव में बालापुर के विखोर महाराज के साथ ही अनेक श्रध्दालुओं की उपस्थिति रही।
 

Created On :   28 Oct 2022 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story