मुंबई से लौटते ही एक और आरोपी पकड़ाया, जानिए अन्य वारदातें

Another accused caught as soon as he returned from Mumbai, know other incidents
मुंबई से लौटते ही एक और आरोपी पकड़ाया, जानिए अन्य वारदातें
21 लाख की लूट मुंबई से लौटते ही एक और आरोपी पकड़ाया, जानिए अन्य वारदातें

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कूरियर कंपनी में हुई 21 लाख रुपए की लूट के मामले में एक और आरोपी को पकड़ा गया है। वह मुंबई भाग गया था। अपराध शाखा की टीम ने उसे रेलवे स्टेशन पर घेर लिया। आरोपी को लकड़गंज पुलिस के सुपुर्द िकया गया है। इससे प्रकरण में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई, लेकिन अभी भी चार आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपी स्नेहल उर्फ अंधा बाबा उर्फ निहाल गंगाधर सोनकुसरे, विनकर कालोनी तांडापेठ निवासी है। 

कर्नल बनकर फिजियो थैरेपिस्ट को लगाया चूना
साइबर अपराधी ने फिजियोथैरेपिस्ट को चूना लगाया है। सेना का कर्नल होने का झांसा देकर उसके खाते से ऑनलाइन रकम निकाल ली। घटित प्रकरण के उजागर होने से बुधवार को सक्करदरा थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं िमला है। साइबर टीम की मदद से आरोपी की तलाश जारी है। रेशमबाग में श्रेया फिजियोथैरेपी क्लीनिक एंड रियल ब्यूटीशियन सेंटर है। इसकी संचालक मनीषा महेश मोटघरे (36) को 27 सितंबर 2021 को साइबर अपराधी सतीश कुमार नामक व्यक्ति का फोन आया था। सतीश ने मनीषा को बताया था कि वह सेना में कर्नल है।

जवानों को फिट रखने के लिए उसे अपनी  टीम के जवानांे का फिजियोथैरेपी टेस्ट कराना है। इसके लिए उसने मनीषा को टेस्ट की फीस पूछी। जवानों के टेस्ट कराने की बात  तय होने के बाद सतीश ने फीस एडवांस जमा करने के लिए मनीषा से उसके बैंक खाते की जानकारी ली। इसके बाद उसके खाते से ऑनलाइन 1 लाख 80 हजार रुपए निकाल लिए। घटना के तत्काल बाद मनीषा ने संबंधित बैंक और पुलिस में इसकी शिकायत की। घटना के दो दिन बाद बुधवार को प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी वाहन, फर्नीचर आदि वस्तुएं खरीदी-बिक्री करने का झांसा देकर साइबर अपराधी कई लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं। इसके बाद भी अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है

पीछा कर परेशान करने वाले सहपाठी पर मामला दर्ज
बजाज नगर थानांतर्गत निवासी पीड़िता 26 वर्षीय युवती है। उसका कहना है कि आरोपी पवन दयाराम चौधरी (27) गाडगे नगर हुड़केश्वर निवासी उसका सहपाठी था। इससे दोनों में िमत्रता थी। 18 सितंबर 2021 से अब तक वह उसका पीछा करता रहा है। फटकार लगाने पर गाली-गलौज और छेड़छाड़ की है। प्रकरण एक तरफा प्रेम प्रकरण से जुड़ा हुआ है। मंगलवार की रात प्रकरण दर्ज कर आरोपी पवन को िगरफ्तार िकया गया है। उपनिरीक्षक पवन लाखनकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

मंगलवारी जोन में दो कोचिंग क्लासेस पर जुर्माना
कोचिंग क्लासेस पर एनडीएस लगातार शिकंजा कस रहा है। बुधवार को मंगलवारी जोन में 2 कोचिंग क्लासेस पर कार्रवाई की गई। दोनों कोचिंग क्लासेस के संचालकों से 5-5 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। कोविड के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर तपस्य ट्यूशन अकादमी ट्यूशन क्लासेस दर्जी गली छावनी और इन्फीनिटी कोचिंग क्लासेस माउंट रोड सदर के संचालकों पर संक्रामक रोग प्रतिबंधक कानून अंतर्गत कार्रवाई की गई।

रंजिश में दो भाइयों पर हमला
 रंजिश के चलते दो भाइयों पर लाठी-काठी से लैस होकर सात लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की रात नई कामठी थानांतर्गत घटित प्रकरण से तनाव का माहौल बना रहा। घटित वाकये में तीन लोगांे सहित सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। जूनी खलाशी लाइन निवासी जख्मी गुलशन रमन पाटील (35) और उसका भाई है। गुलशन और उसके भाई का िकसी बात को लेकर बस्ती के ही राऊत परिवार से विवाद जारी था। इस रंजिश को लेकर मंगलवार की रात करीब दस बजे के दौरान गुलशन और उसके भाई पर आरोपी शैलेश राऊत, दीपक राऊत, अंकेश राऊत, कुणाल भोयर, आकाश मेश्राम, आमिर और बल्ला नामक व्यक्ति ने लाठी-काठी से लैस होकर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

महिला को अज्ञात वाहन ने उड़ाया
हुड़केश्वर इलाके के पिपला फाटा परिसर में सड़क पार कर रही एक अज्ञात महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलने पर हुड़केश्वर के वरिष्ठ थानेदार सार्थक नेहेते सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को रात करीब 9 बजे हुड़केश्वर आउटर रिंग रोड पर  पांजरी टोल नाका से भंडारा रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर 45 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। महिला को मेडिकल अस्पताल ले जाने के बाद प्राथमिक जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। संभवत: उसकी  घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस मृतक महिला के बारे में पता लगा रही है। प्राथमिक स्तर पर पुलिस को पता चला कि यह महिला भिक्षा मांगकर जीवन यापन करती थी। हुड़केश्वर पुलिस ने इस मामले में धारा 279, 304 (अ) व सहधारा  134, 177 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

Created On :   30 Sept 2021 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story