- Home
- /
- अमरावती में "लम्पी' से एक और गाय की...
अमरावती में "लम्पी' से एक और गाय की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर ( अमरावती) । तहसील के खल्लार के निकट घड़ा गांव में लम्पी बीमारी के चलते एक और गाय की मौत हो गई। जिससे किसान का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। खल्लार परिसर में लम्पी बीमारी के चलते जानवरों के मौत की यह दूसरी घटना है। जिससे पशुपालकों में भय का माहौल निर्माण हुआ है। ग्राम घडा निवासी विजय गोविंदराव हरणे यह लम्पी बीमारी से मृत गाय के पालक किसान का नाम है। उनके पास पिछले तीन साल से काठियावाड़ी जाति की गाय थी। हाल ही में समूचे जिले में पशुओं पर लम्पी बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है। जिससे जानवरों को इस बीमारी से बचाने पशु वैद्यकीय दल जिले में सक्रिय है। इसी लम्पी बीमारी के चलते घडा निवासी विजय हरणे के गाय की मौत हो गई। इस गाय को पांच महीने का गर्भ था। पिछले एक सप्ताह से सांगलूद निवासी डॉक्टर उस पर उपचार कर रहे थे। आखिर सोमवार 26 सितंबर को इस गाय ने लम्पी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया है। इस गाय की लम्पी बीमारी के चलते मौत होने की पुष्टि अमरावती के डॉ. देशमुख ने की। इस कारण किसान का 75 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
Created On :   27 Sept 2022 3:39 PM IST