गांधी सागर तालाब में एक और शव मिला, तीन अन्य मौतें

Another dead body found in Gandhi Sagar pond, three other deaths
गांधी सागर तालाब में एक और शव मिला, तीन अन्य मौतें
गांधी सागर तालाब में एक और शव मिला, तीन अन्य मौतें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गांधी सागर तालाब में  एक और शव बरामद किया गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पिछले 3 माह में इस तालाब में करीब 25 शव मिल चुके हैं। इसमें से 8 कोरोना संक्रमित थे।  शव निकालने वाला बिना किट के शवों को निकालने में मदद करनेवाले गोताखोर जगदीश खरे को भी संक्रमण का भय सता रहा है। दरअसल, उन्हें किसी तरह की कोई किट मुहैया नहीं कराई जा रही है। जब भी गांधी सागर तालाब में कोई शव मिलता है, तब गणेशपेठ पुलिस मदद के लिए सबसे पहले जगदीश को याद करती है। दमकल विभाग के कर्मचारी पूरी तरह किट से लैस नजर आते हैं। पर जगदीश बिना किट के शव निकालते हैं। 

अक्षय कुमार ने किया था सम्मानित 
गोताखोर जगदीश खरे को अभिनेता अक्षय कुमार ने दिल्ली में सम्मानित किया था। बाकायदा एक कार्यक्रम में उसे 5 लाख रुपए दिए गए थे। इस रुपए से जगदीश ने शव वाहन बनवाया। आज वह वाहन लावारिस मिलने वाले शवों को अस्पताल तक छोड़ने में मदद करता है। 

विविध स्थानों से 3 शव मिले
शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में तीन शव मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। धंतोली, बर्डी और लकड़गंज थाने में आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। एनएमसी पुलिया के नीचे रविवार को 40-45 वर्ष आयु के व्यक्ति का शव पाया गया है, जबकि गणेश टेकड़ी मंदिर के सामने उड़ानपुल के नीचे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया है। इसी तरह, लकड़ीपुल हमालपुरा में भी 30-35 वर्षीय व्यक्ति का शव िमला है। संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। 
 

Created On :   15 Sep 2020 8:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story