नागपुर के एक और बदमाश को येरवड़ा जेल भेजा गया

Another miscreant from Nagpur sent to Yerwada Jail
नागपुर के एक और बदमाश को येरवड़ा जेल भेजा गया
नागपुर के एक और बदमाश को येरवड़ा जेल भेजा गया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के एक कुख्यात बदमाश को सुरक्षा कारणों के चलते येरवड़ा जेल भेज दिया गया है। वह कई गंभीर प्रकरणों में लिप्त रहा है। आरोपी निखिल उर्फ डम्बा मनोहर वासनिक (28), हिवरी नगर निवासी है। उसके खिलाफ चोरी, डकैती, लूटपाट, हत्या का प्रयास आदि गंभीर मामले नंदनवन, अजनी और लकड़गंज थाने में दर्ज हैं। निखिल के खिलाफ वर्ष 2019 में नंदनवन पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी, लेकिन इस कार्रवाई का उस पर कोई असर नहीं हुआ। उसकी अपाराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही थी। 

शिकायत करने से कतराते थे लोग
परिसर के लोग उसके खिलाफ शिकायत करने से कतराते थे। जिसके चलते पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार के आदेश पर एमपीडीए कानून के तहत कार्रवाई कर शनिवार को निखिल को स्थानीय जेल में डाल दिया गया, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उसे पुणे के येरवड़ा जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। इसके पहले भी शहर के कई अापराधिक तत्वों को येरवड़ा भेजा जा चुका है। ताजा कार्रवाई से क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। 

ऑटो डील व्यापारी ने लगाया चूना
ऑटो डील व्यापारी ने एक व्यक्ति को लाखों रुपए से चूना लगा दिया है। व्यापारी ने घटना को वाहनों की खरीदी-बिक्री की आड़ में अंजाम दिया। सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। 

3.50 लाख में किया था सौदा
आरोपी छिंदवाड़ा रोड पर नागपुर स्थित पंचसरिता अपार्टमेंट निवासी मो. मुजम्मील मो. मुस्तफा (59) है। 26 जनवरी से 17 जून 2021 के बीच में मुजम्मील ने कार (एम.एच.-48-ए.के.-9558, एम.एच.-01-डी.बी.-9388) और एक अन्य वाहन, ऐसे तीन वाहनों का सौदा 3.50 रुपए में भूषण रवींद्र पांडे (30), अशोक चौक निवासी से किया था। तय रकम भूषण ने खाते में जमा करने के बाद भी मुजम्मील ने अभी तक न ही खरीदे गए वाहन दिए हैं और न ही रकम लौटाई है। जिससे मामला थाने पहुंचा। रविवार को प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

पुलिस को देखकर भाग रहा तड़ीपार गिरफ्तार
पुलिस गश्तीदल को देखकर भाग रहे एक तड़ीपार को पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। आरोपी का नाम अंकित उर्फ काल्या मनोज अंबादे (24), इंदिरामाता नगर, यशोधरा नगर निवासी है। आरोपी को पुलिस परिमंडल-5 अंतर्गत यशोधरा नगर इलाके से दो वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया था। बावजूद वह शहर में घूम रहा था। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को रात करीब 11.45 बजे  धम्मदीप नगर क्षेत्र में गश्तीदल ने विश्वशांति  बुद्ध  विहार के पास संदिग्ध स्थिति में बैठे एक युवक को देखा। वह बार-बार कमर को हाथ लगा रहा था। गश्तीदल को देखकर वह भागने लगा, तो पुलिस ने उसे  घेराबंदी कर पकड़ लिया। अंकित से एक चाकू जब्त किया गया। पूछताछ में पता चला कि, अंकित को दो वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया है।

शहर और ग्रामीण क्षेत्र से अपराधी को खदेड़ा
शहर और ग्रामीण क्षेत्र से दो वर्ष के लिए एक अपराधी को खदेड़ा गया है। आरोपी रोहित सुदेश रामटेके (30), त्रिशरण चौक निवासी कुख्यात बदमाश है। चोरी, लूटपाट, किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करना आदि गंभीर मामले  उसके खिलाफ अजनी थाने में दर्ज हैं। कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, लेकिन रोहित की अापराधिक गतिविधियां कम होने की जगह निरंतर बढ़ रही थीं। जिसके चलते पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार के आदेश पर रोहित को दो वर्ष के लिए शहर और ग्रामीन क्षेत्र से तड़ीपार किया गया है। उसे उसके रिश्तेदार अमरदीप नंदागवली, भंडारा निवासी के घर छोड़ा गया है।

हत्या के दो आरोपी 21 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर
कोराडी थाना क्षेत्र के चक्की खापा परिसर में सचिन मारोतराव इरपाते (40), संजय गांधी नगर निवासी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी रवि नारायण पराले (56), वैष्णो माता नगर, सातपांडे ले-आउट और सुभाष सखाराम भाकरे (56), नेहरू नगर, म्हालगी नगर निवासी को कोराडी पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 21 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे चक्की खापा मेें बन रहे सेलिब्रेशन लॉन में अपने मजदूर साथी सचिन इरपाते की हत्या की थी। 
 

 

Created On :   19 July 2021 1:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story