मुंबई से पकड़ाया एक और संदिग्ध आतंकी

Another suspected terrorist caught from Mumbai
मुंबई से पकड़ाया एक और संदिग्ध आतंकी
एटीएस-दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई  मुंबई से पकड़ाया एक और संदिग्ध आतंकी

डिजिटल डेस्क , मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते(एटीएस) व दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए दिल्ली टेरर मॉडियूल मामले में जाकीर हुसैन शेख नाम के आरोपी  को गिरफ्तार  किया है। दिल्ली टेरर मॉडयूल से जुड़े मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी  है। शेख को महानगर के जोगेश्वरी इलाके से पकड़ा गया। इससे पहले इस प्रकरण में माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई अनिस के लिए काम करनेवाले जान मोहम्मद को मुंबई से  गिरफ्तार किया था। जान मोहम्मद से की गई पूछताछ के दौरान जाकीर शेख का नाम सामने आया था।

शेख को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष टीम मुंबई पहुंची थी और इसके बाद की गई कार्रवाई के बाद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया था कि आतंकवादियों ने देशभर में कई धमाके करने की कथित तौर पर साजिश रची थी। छह संदिग्ध आतंकवादियों में से एक मोहम्मद शेख मुंबई के धारावी का रहने वाला है। शेख को महानगर के जोगेश्वरी इलाके से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह वहां अपनी पत्नी से मिलने के लिए आया था। शेख मुख्य रुप से जान मोहम्मद के साथी (हैंडलर)  के रूप में काम करता था। उसने जान मोहम्मद को विस्फोटक सामग्री व हथियार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। शेख का नाम भी माफिया जगत से जुड़ा है। शेख के भाई को पाकिस्तान में दाऊद के भाई का दाहिना हाथ बताया जाता  है। 

Created On :   18 Sept 2021 7:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story