- Home
- /
- बुजुर्ग दंपति की दुकान को असमाजिक...
बुजुर्ग दंपति की दुकान को असमाजिक तत्वों ने लगाई आग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाठोड़ा क्षेत्र में एक चाय नाश्ते की दुकान को अज्ञात असामाजिक तत्व ने आग लगाकर फूंक दिया। इस दुकान के भरोसे वृद्ध दंपति अपना जीवन-निर्वाह करते थे। घटना के बारे में पता चलने पर आस-पास के नागरिक जुट गए। इस घटना से लोगों में जबरदस्त रोष व्याप्त था। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण भी हो गया था।
दंपति पर भूखे रहने की नौबत
सूत्रों के अनुसार जीजामाता नगर में रहने वाले तायड़े नामक एक वृद्ध दंपति चाय और नाश्ते की दुकान लगाते थे। हमेशा की तरह रविवार को सुबह जब दुकान पर पहुंचे, तो दुकान जलकर खाक नजर आई। बांस, बल्ली, बोरे और लकड़ी का टेबल जलकर नष्ट हो चुके थे। इस घटना से तायड़े दंपति पर भूखों मरने की नौबत आ गई है। नागरिकों ने दुकान को आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर वाठोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में देर रात तक छानबीन कर रही थी।
Created On :   19 July 2021 1:31 PM IST